Women Special: अमरनाथ यात्रा पर जा रही है महिलाएं जरूर ध्यान में रखें ये बातें

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2019 - 07:58 PM (IST)

दर्शन के साथ जअमरनाथ यात्रा की शुरु हो चुकी है, पुरुषों के साथ महिलाएं व बच्चे भी इस यात्रा में जाते है। भक्तों का विश्वास व श्रद्धा ही होती है कि वह इस यात्रा पर जाकर अपने भगवान शंकर के दर्शन करते है। लेकिन भगवान के दर्शन के साथ यह यात्रा सुरक्षित व आरामदायक रहे। इसलिए महिलाओं को अपनी व अपने परिवार की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। इससे यात्रा के दौरान व यात्रा के बाद किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। यहीं कारण है कि श्री अमरनाथजी श्राईन बोर्ड की ओर से सेहत के लिए कुछ हिदायतें दी गई हैं। 

13500 फीट ऊंचाई पर है गुफा 

हर कोई जानता है कि अमरनाथ की यात्रा काफी मुश्किल होती है, क्योंकि यह दक्षिणी कश्मीर में 13500 फुट की ऊंचाई पर स्थित हैं। यहां पर अधिक बर्फ व ठंड के कारण हवा का  दबाव कम रहता हैं।  जिस कारण आक्सीजन लेने में काफी दिक्कत होती हैं। पहलगाम मार्ग से 32 व बालटाल से 14 किलो का सफर तय करना पड़ता है। 

हो सकती है यह दिक्कतें 

वातावरण नहीं होता अनुकुल 

यात्रा के दौरान यात्रियों को इस कारण दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि वह वहां के वातावरण के अनुकूल खुद को ढाल नहीं पाते हैं। वह यात्रा को जल्द से जल्द पूरा करने के चक्कर में काफी तेज चलते है, जबकि वहां पर आराम व धीरे धीरे चलना चाहिए। 

कपड़ों व जूतों की कमी 

अकसर महिलाएं य़ात्रा के दौरान अधिक समान उठाने के चक्कर में ऊनी कपड़े व जूते लेकर नहीं जाती है, जिससे वहां के ठंडे मौसम में बीमारी होने की काफी संभावना रहती है। 

 हो सकती है यह समस्या 

अधिक ऊंचाई के कारण सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द, भूख की कमी, जी घबराना, उल्टी आना, कमजोरी, थकान, चक्कर आना या सोने में दिक्कत जैसी समस्या हो सकती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान 

अच्छी हेल्थ के लिए 

1. अकसर यात्रा से एक महीने पहले सुह शाम सैर करनी शुरु कर देनी चाहिए, लेकिन आप अब जाने से पहले शुरु कर दें। 
2. लंबे सांस लेने की प्रक्रिया करें, प्राणायाम अच्छा ऑप्शन हैं। 


3. यात्रा पर जाने से पहले एक बार डॉक्टर से जरुर विचार कर लें। 
4. अधिक से अधिक पानी का सेवन करें।

यात्रा के लिए 

1. अपने साथ गर्म कपड़े, जूते जरुर ले जाएं, कई बार तापमान 5 डिग्री से नीचे व कम हो जाता हैं। 


2. बैग में जरुरत के लिए छत्तरी, रेनकोट जरुर रखें, एक दम मौसम खराब होने पर बारिश हो सकती हैं।  
3. डॉक्टर से राय लेकर अपने साथ जरुरत के लिए कुछ दवाईयां जरुर लेकर जाएं। 
4. कोशिश करें की आपके बैग वाटरप्रूफ हो। 
5. अपने व अपने रिश्तेदारों के पास नाम पता, मोबाइल नंबर की पर्ची जरुर रखें या पहचान पत्र रख दें। 
6. 6  सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाएं यात्रा न करें। 

यात्रा के दौरान 

1. महिलाएं साड़ी की जगह सलवार कमीज पहन कर यात्रा करें। 


2. यात्रा के दौरान नशे वाली चीज, धुम्रपान, सोने की गोलियां, दर्द निवारक गोली का सेवन न करें। 
3. सभी साथी कैंप से एक साथ निकले, आगे पीछे होने पर वहां की टीम की मदद लें। 
4. पहाड़ों के किनारे पर खड़े होकर फोट्स न क्लिक करें। 
5. उन स्थानों पर न रुकें, यहां चेतावनी के बोर्ड लगे हों। 
6. यात्रा के दौरान ऊनी कपड़ों का इस्तेमाल करें। 
7. स्लीपर या नंगे पांव यात्रा न करें। 
8. यात्रा के दौरान हरी सब्जी, दाल, कड़ी, फ्रूट, प्लेन चावल, रोटी, इडली, सांभर, पोहा, चाय, कॉफी, जूस जैसी हेल्दी चीजों का सेवन करें। किसी भी तरह के फॉस्ट फूड या हैवी फूड से दूर रहे। 
 

Content Writer

khushboo aggarwal