खुल जाएंगे सोए भाग जब दिन के अनुसार लगाएंगे तिलक, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

punjabkesari.in Friday, Apr 26, 2024 - 06:42 PM (IST)

हिंदू धर्म में तिलक का बहुत ज्यादा महत्व होता है। कहते हैं इससे बुद्धि विवेक से जोड़कर देखा जाता है।हालांकि जरूरी है कि आप सही दिन के हिसाब से तिलक लगाएं, इससे सोए भाग जाग जाएंगे। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। चलिए हम आपको बताते हैं हफ्ते में हर दिन तिलक लगाने के ये खास नियम....

सोमवार

सोमवार के दिन भोलेनाथ का होता है। इस दिन स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कहते हैं कि इस दिन सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक करने से जीवन में खुशहाली आती है।

मंगलवार

इस दिन हनुमानजी का दिन होता है तो लाल चंदन और चमेली के तिल में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं। इससे मनवांछित कार्य पूरे होंगे।

बुधवार

भगवान गणेश को समर्पित ये दिन के ग्रह स्वामी बुध है। इसलिए इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाना चाहिए। इससे बुद्धि विवेक बढ़ती है।

गुरुवार

गुरुवार के ग्रह स्वामी बृहस्पति हैं। इस दिन सफेद चंदन के साथ केसर मिलाकर तिलक लगाएं। इस उपाय से आर्थिक परेशानियां दूर होंगी।

शुक्रवार

इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और इस दिन का स्वामी शुक्र है। लाल चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है। इससे भौतिक सुख- सुविधाओं में वृद्धि होती है और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

शनिवार

शनिवार के दिव भैरव और शनि को समर्पित है। इस दिन का स्वामी शनि ग्रह है। मान्यता है कि इस दिन विभूति, लाल चंदन लगाएं। इससे सारे बिगड़े काम बन जाएंगे।

रविवार

सूर्यदेव को समर्पित ये दिन के स्वामी सूर्य हैं, जिन्हें ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन लाल चंदन और रोली का तिलक लगाना शुभ होता है। इससे मान- सम्मान में वृद्धि होती है।

Content Editor

Charanjeet Kaur