लोहड़ी में तिल की बर्फी से करवाएं मेहमानों का मुंह मीठा

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 04:28 PM (IST)

लोहड़ी का त्योहार बस आने ही वाला है। इस शुभ दिन पर लोग तिल की बर्फी से एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हैं। इसे तिल का बुग्गा भी कहा जाता है। ऐसे में अगर भी तिल की बर्फी बनाने की सोच रही है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री:

देसी घी- 3 कप 
चीनी- 400 ग्राम 
सफेद तिल- 250 ग्राम 
गेहूं का आटा- 250 ग्राम 
काजू- 20 (बारीक कटे)
बादाम- 20 (बारीक कटे)
इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
पानी- 2 कप

गार्निश के लिए:

सूखे मेवे- आवश्यकतानुसार (कटे हुए)

विधि:

1. सबसे पहले पैन में तिल डालकर गैस की धीमी आंच पर भून कर प्लेट में निकाल लें। 
2. फिर इसी पैन में घी गर्म करके मध्यम आंच पर आटा भूनें। ध्यान रखें कि आटे की गांठ ना पड़े। 
3. अलग पैन में चीनी और पानी डालकर चाशनी बनाएं। 
4. अब इसमें भूना तिल, आटा, काजू, बादाम, इलायची पाउडर डालकर गैस की धीमी आंच पर पकाएं। 
5. मिश्रण सुनहरा भूरा होने पर गैस बंद कर दें। 
6. अब एक प्लेट को घी से ग्रीस करके मिश्रण फैलाएं। 
7. बर्फी के ऊपर सूखे मेवे डालकर हल्का दबाकर इसे सेट होने दें। 
8. जमी हुई बर्फी को मनपसंद शेप में काट कर सर्व करें। 
9. लीजिए आपकी तिल की बर्फी बनकर तैयार है। 

Content Writer

neetu