टिक-टॉक स्टार को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंचा मामला

punjabkesari.in Monday, May 18, 2020 - 04:43 PM (IST)

आजकल टिक टॉक लोगों का सबसे मन पंसदीदा मनोरंजन का साधन बन चुका है। लोग आजकल घरों पर टिक टॉक देखना ज्यादा पंसद करते है लेकिन हाल ही में टिक टॉक स्टार फैजल सिद्दीकी ने एक ऐसी वीडियो बनाई की उनकी मुश्किलें बढ़ गई है। 

उनके फैंस उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और इसका कारण है फैजल की बनाई विडियो जी हां। ये मामला एक वीडियो से जुड़ा है जिसमें वो लड़कियों पर एसिड अटैक डालने को प्रोमट कर रहे हैं हालाकि ये वीडियो अब टिक टॉक से हटा दिया गया है। 

वीडियो में वे लड़की पर एसिड के तौर पर पानी फेंकते है और लड़की से कहते है कि उसे दूसरे लड़के के लिए छोड़ दिया। अब इस वीडियो के बाद जहां लोग उनको काफी बातें सुना रहे हैं वहीं ये मामला राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच चुका है। 

सबसे पहले बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा से की जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे इस मामले को पुलिस तक लेकर जाएंगी। रेखा ने ट्वीट कर कहा,' उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी को पत्र लिख कर फैजल के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। इतना ही नही उन्होंने टिक टॉक को भी पत्र लिखा कि वे उसे टिक टॉक से भी ब्लॉक करें।

Content Writer

Janvi Bithal