तुलसी के पौधे में बस बांध दे ये एक चीज, धन से भर जाएगी तिजोरी

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 07:06 PM (IST)

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है।हिंदू धर्म के लोग के घर के आंगन में तुलसी आपको आसानी से दिख जाएगी। इसकी सुबह- शाम पूजा भी की जाती है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। कहते हैं कि जिस घर में तुलसी की पूजा की जाती है, उस घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। तुलसी का पौधा घर में लगना बेहद शुभ होता है और इससे घर में सुख- समृद्धि आती है, साथ ही तुलसी का पौधा लगाने से घर में बरकत होती है। आइए आपको बताते हैं एक ऐसी चीज के बारे में जिसे अगर आप तुलसी में बंधते हैं तो आपकी तिजोरी धन से भर जाएगी।

तुलसी पर बांधें कलावा

तुलसी में लाल रंग का कलावा बांधना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि लाल कलावा बांधने से घर में सुख और संपन्नता में बढ़ोतरी होती है। ज्योतिष एक्सपर्ट्स का कहना है कि तुलसी में कलावा बांधने से पहले रोज पौधे की पूजा करनी चाहिए, इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। इसके बाद तुलसी के पौधे का दूध से अभिषेक करें, जिससे मां तुलसी प्रसन्न होंगी। उसके बाद तुलसी में लाल रंग का कलावा बांटना चाहिए। लाल रंग शुभता का प्रतीक माना जाता है। तुलसी पर लाल रंग का कलावा बांधने से घर के सभी आर्थिक संकट और समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

तुलसी की पूजा हमेशा स्नान के बाद स्वच्छ कपड़े पहन कर ही करना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक तुलसी को सूर्योदय के बाद ही जल अर्पित करना चाहिए। रविवार के दिन तुलसी को ना तो छूना चाहिए और ना ही इसके पत्ते तोड़ने चाहिए।

Content Editor

Charanjeet Kaur