Fashion Trend: नताशा की Tie & Dye ड्रेस होली के लिए परफेक्ट

punjabkesari.in Thursday, Mar 25, 2021 - 02:36 PM (IST)

अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने कल रात अपने घर पर हाउसपार्टी रखी थी, जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर सहित कई बड़े सितारे पहुंचे। वहीं, उनकी पार्टी में एक्ट्रेस नताशा पूनावाला टाई एंड डाई कलरफुल प्रिंट ड्रैस में दिखाई दी, जो होली के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

टाई एंड डाई लुक प्रिंट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसपर लगे होली के रंगों को आसानी से निकाला जा सकता है। इस प्रिंट में इस्तेमाल किए गए अलग-अलग रंग आपको भी कलरफुल लुक देते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली पर टाई एंड डाई प्रिंट आउटफिट्स पहनने की सोच रहे हैं तो हम आपको कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।

होली पर आप सिर्फ टाई एंड डाई वैस्टर्न ही नहीं बल्कि ट्रैडिशनल ड्रैसेज भी ट्राई कर सकते हैं। इस प्रिंट के कुर्ते, सूट्स, साड़िया आपकी होली पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहेगी।

इसमें आपको स्ट्राइप्स, पोल्का डॉट, सर्पिल, रोसेट्स व  सिलवटों वाला लुक, क्रमपल्ड और प्लीट्स स्टाइल के आउटफिट्स मिल जाएंगे।

ईशा अंबानी की तरह आप होली पर फुल लेंथ मेक्सी स्टाइल ड्रैस पहनकर स्टाइलिश दिख सकते हैं।

जान्हवी कपूर की तरह व्हाइट शरार या पेंट के साथ पहनें टाई एंड डाई कुर्ता।

आप जींस के साथ कलरफुल टॉप भी ट्राई कर सकती हैं।

न्यूली मैरिड गर्ल्स होली पर टाई-एंड डाई प्रिंट वाली साड़ी भी पहन सकती हैं।

होली पर इंडियन लुक चाहिए तो आप टाई-एंड डाई लहंगा ट्राई करें।

आप चाहें तो प्लेन शर्ट या कुर्ती के साथ टाई एंड डाई शरारा, प्लाजो, सलवार या पजामा भी पहन सकती हैं।

कुछ हल्का-फुल्का पहनने का मन है तो ऐसी ड्रैसेज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है।

Content Writer

Anjali Rajput