विवाह में आ रही है बांधा तो गुरुवार को जरूर करें यह उपाय

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 11:43 AM (IST)

गुरुवार का दिन भगवान श्रीहरी का माना जाता है। ज्योतिष व वास्तुशास्त्र के अनुसार, कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होने से जीवन की परेशानियां दूर होकर ज्ञान व भाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही कुंवारे लोगों की शादी में आने वाली रुकावटें दूर होती है। नहीं तो जीवन  समस्याओं से घिरा रहता है। ऐसे में अगर आप भी भाग्य को मजबूत बनाने चाहते हैं तो चलिए आज हम आपको वीरवार के दिन कुछ उपायों को करने के बारे में बताते हैं...

मिलेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा

भगवान श्रीहरी की कृपा पाने के लिए हर गुरुवार को उनका व्रत रखें। विष्णु जी की मूर्ति की विधि-विधान से पूजा करते हुए उन्हें पीले रंगे के फूल, वस्त्र, चंदन आदि चढ़ाएं। गुड़ व चने की दाल को प्रसाद के तौर पर अर्पित करें। फिर सत्यनारायण की व्रत कथा पढ़े या सुनें। इसके साथ ही खुद भी इस शुभ दिन पर पीले रंग के कपड़े पहने। 

शादी के खुलेंगे संयोग

जिन जातकों की शादी में बाधाएं आ रही हो उन्हें वीरवार के व्रत रखने चाहिए। साथ ही इस दिन पीले कपड़े पहन कर केले के पेड़ को पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर चढ़ाएं। इससे विवाह में आने वाली रुकावटें दूर होकर शादी के संयोग खुलते हैं। साथ ही मनचाहा साथी मिलता है।

PunjabKesari

सफलता पाने के लिए

इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने से भाग्य में वृद्धि होती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने के साथ हर क्षेत्र सफलता मिलेगी।

दूर होगा गुरुदोष

कुंडली में गुरुदोष होने से शारीरिक, मानसिक व आर्थिक तौर पर परेशानियां होती है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए वीरवार के दिन पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर नहाएं‌। साथ ही नहाते समय ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें। फिर पूजा-पाठ करने के लिए माथे पर केसर का तिलक लगाएं। इस दिन खासतौर पर सूर्योदय से पहले नहाकर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

बृहस्पतिवार यानी वीरवार के दिन ब्राह्मणों को खाना खिलाने व दान देना शुभ होता है। इसके साथ ही विष्णु जी के मंदिर में केसर, गुड़ व चने की दाल का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं। 

PunjabKesari

ज्ञान में वृद्धि

कुंडली में बृहस्पति की स्थिति मजबूत होने से ज्ञान में बढ़ोतरी होती है‌। ऐसे में गुरु की स्थिति अनुकूल करने के लिए वीरवार के दिन पैसों के लेन-देन से बचें। असल में, धन का लेन-देन करने से गुरु के कमजोर होने लगता है। ऐसे में आर्थिक व मानसिक तौर पर परेशानियां होने लगती है।  ‌ 

मंत्रों का करें उच्चारण

भगवान विष्णु जी के विशेष मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः, ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:,ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:,ॐ गुं गुरवे नम:, ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:। हर गुरुवार को इन मंत्रों का जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।

PunjabKesari

इन कामों को करने से बचें

इस दिन बाल काटने व धोने से बचना चाहिए।

- इससे कुंवारे लोगों की शादी होने में रूकावटें बढ़ सकती हैं। 

- शादीशुदा महिलाओं के पति की सेहत खराब हो सकती है। 

- इसके अलावा लड़कों द्वारा बाल काटने व दाढ़ी बनाने से उम्र कम होती है। 

नाखून काटने व कपड़े धोने से बचें

- ऐसा करने से शारीरिक व आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है।

- संतान प्राप्ति में बांधा उत्पन्न होती है।


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static