धन की कमी सताए तो गुरुवार को इन अचूक उपायों से करें इस देवता को प्रसन्न

punjabkesari.in Wednesday, Jul 07, 2021 - 10:07 AM (IST)

कई बार बहुत मेहनत करने पर पूरा फल नहीं मिलता है। इसके अलावा अनावश्यक खर्चे होने से पैैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, गुरु को धन का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय व काम करने से आर्थिक परेशानी दूर की जा सकती है। चलिए जानते हैं गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन सुबह- शाम किन कामों को करना चाहिए...

भगवान विष्णु की पूजा करें

गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इसलिए इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। फिर घर पर या मंदिर जाकर घी का दीप जलाकर श्रीहरि की पूजा करें। पूजा के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

दीपक जलाएं

भगवान विष्णु को केले का वृक्ष अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन शाम को केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं। लड्डू या बेसन की मिठाई चढ़ाएं। उसके बाद प्रसादस्वरुप उस मिठाई को लोगों में बांट दें।

केसर या हल्दी का लगाएं तिलक

भगवान श्रीहरि की पूजा के बाद अपने माथे पर केसर का तिलक लगाएं। केसर ना होने पर हल्की का तिलक लगाएं।मान्यता है कि इससे कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है।

पैसों के लेन-देन से बचें

गुरु ग्रह का प्रभाव धन पर माना जाता है। इसलिए इस दिन धन का लेन-देन करने से बचना चाहिए। नहीं तो कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है। इसके कारण आर्थिक तंगी झेलनी पड़ सकती है। ‌

ऐसे पाएं गुरु की कृपा 

गुरुवार का दिन गुरु का माना जाता है। इसलिए इस दिन माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लेना शुभ होता है। मान्यता है कि यह गुरु ग्रह का आशीर्वाद ही माना जाता है।

Content Writer

neetu