करवाचौथ ऐसा भी! एक पति के लिए 3 पत्नियों ने रखा व्रत, मानती हैं राजा दशरथ का अवतार

punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2020 - 05:10 PM (IST)

करवा चौथ व्रत की बहुत मान्यता है। इस साल भी महिलाओं ने बड़ी खुशी से करवा चौथ का त्योहार मनाया। महिलाओं ने अपने पिया के नाम की मेंहदी लगवाई और लंबी आयु के लिए प्रार्थना भी की। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देख एक पल तो सब हैरान हो रहे हैं। दरअसल मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर मौजूद चित्रकूट से एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। 

देखा जाए तो पति के लिए एक ही पत्नी व्रत रखती है लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है उसमें एक ही पति के लिए तीन पत्नियों ने एक साथ करवा चौथ व्रत रखा और एक ही पति को देख व्रत तोड़ा। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 

तीन पत्नियां हैं सगी बहनें

खबरों की मानें तो तीनों पत्नियां सगी बहनें हैं और वह एक ही घर में रहती हैं। आस-पास के लोगों की मानें तो उन्होंने ऐसा पहली बार देखा है कि एक पति के लिए तीन पत्नियां व्रत रख रही हैं। 

तीनों प्यार से रहती हैं 

इतना ही नहीं लोगों को इस बात से भी हैरानी है कि वह तीनों बहनों एक साथ बिना लड़े प्यार से रहती हैं। तीनों बहनों का नाम शोभा, रानी और पिंकी है।

पति को मानती हैं राजा दशरथ का अवतार 

इतना ही नहीं खबरों की मानें तो तीनों बहनों ने 12 साल पहले एक साथ पति को स्वीकार किया। वहीं तीनों बहनों पति को राजा दशरथ का अवतार मानती हैं। तीनों बहनों के 2-2 बच्चे भी हैं। इतना ही नहीं तीनों पत्नियों का इस पर कहना है कि महाकाली से मिली शक्ति के दम पर वो पूरी दुनिया को यही मिसाल देना चाहती हैं कि अगर एक महिला एक स्त्री चाहे तो वो एक ही सामान्य पुरुष को राजा दशरथ जैसे बना सकती है।  

Content Writer

Janvi Bithal