शादी से 3 महीने पहले लड़कियों के दिमाग में आते हैं ये सवाल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 03:31 PM (IST)

शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों के दिमाग में कई तरह के सवाल आते हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियां शादी को लेकर ज्यादा चिंता में रहती हैं। वे सोचती हैं कि क्या वह ससुराल में एडजस्ट कर पाएगी। एेसे ही लड़कियों के दिमाग में कई तरह सवाल आते हैं। आज हम आपको एेसे ही सवाल बताएंगे जो शादी से 3 महीने पहले लड़कियों के दिमाग में आते है।

- हर दुल्हन के दिमाग में यह सवाल आता हैं कि क्या वह सही व्यक्ति से ही शादी कर रही है। शादी के बाद उसका पार्टनर उसे खुश रखेगा भी या नहीं। 

- सभी पेरेंट्स अपनी बेटी को राजकुमारी की तरह रखते हैं लेकिन शादी के बाद उसे अपने माता-पिता का घर छोड़ना पड़ता है। बस वह यहीं सोचती रहती है कि कैसे वह उनके बिना रहेगी। 
- शादी से पहले ज्यादातर लड़कियां अपने आउटफिट्स और ज्यूलरी को लेकर कंफ्यूज रहती है। वह सोचती है कि कहीं कोई उनकी ड्रैस पर नेगटिव कमेंट न कर दें।

- शादी से पहले लड़कियों को अजीब तरह के सपने आते है जैसे कि बारात पहुंच गई और वह तैयार ही नहीं हुई। 

- कुछ लड़कियां सोचती हैं कि क्या वह परफैक्ट कपल बन पाएंगे। कुछ लड़कियों के दिमाग में यह बात आती है कि कहीं उसने शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं की।

Punjab Kesari