बेहद लक्की होती है शरीर पर पड़े ऐसे निशान वाली महिलाएं

punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 02:18 PM (IST)

ज्योतिष शास्त्र के साथ समुद्र शास्त्र भी हमारे जीवन में गहरा असर डालते हैं। इनसे आने वाले जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। बात अगर महिलाओं की करें तो हर महिला अपने घर-परिवार को अच्छे से संभालने के साथ उनके लिए लक्की होती है। ऐसे में उनके लिए हर साल 8 मार्च को 'International Women Day' के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर पर पड़े तिल, मस्सा, लहसुन आदि अलग-अलग निशान का कुछ मतलब होता है। ऐसे में ऐसी निशान वाली लड़कियां खुद के साथ अपने परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली होती है। तो चलिए आज हम आपको इस खास मौके पर भाग्यशाली मानी जाने वाली लड़कियों के बारे में बताते हैं...

नाक पर तिल

नाक पर तिल वाली लड़कियां जहां गुस्सैल होती है। वहीं इन्हें जीवन में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होती है। ये अपनी मेहनत व लगन से जिंदगी में ऊंचाइयों के शिखर को छूती है। साथ ही आर्थिक तौर पर ये लड़कियां बहुत ही मजबूत होती है। 

लहसुन का निशान

समुद्र शास्त्र के अनुसार, शरीर पर लहसुन का निशान बहुत ही कम लोगों के होता है। मगर ऐसी चिन्ह वाली लड़कियां बेहद ही भाग्यशाली होती है। ये जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना करते हुए सफलता हासिल करती है। 

नाभि के नीचे तिल या मस्सा

नाभि के नीचे तिल या मस्सा वाली अपने पार्टनर व परिवारके लिए लक्की मानी जाती है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, ऐसी लड़कियां जीवन के हर सुख-सुविधा का अच्छे से लुत्फ उठाती है। साथ ही अपेन परिवार को भी हर खुशी देती है। 

गोल एड़ी

गोल एड़ी वाली लड़कियों को जीवन में परेशानियों का कम सामना करना पड़ता है। इन्हें जल्दी ही चीजें हासिल हो जाने से अधिक मेहनत की जरूरत नहीं होती है। ऐसे में ये लड़कियां खुद के साथ अपने परिवारको भी सुख-सुविधा का फायदा देती है। 

पैरों के तलवे में त्रिकोण

पैरों के तलवे पर त्रिकोण वाली लड़कियां दिमाग से तेज व सुलझी हुई होती है। ये अपनी समझदारी से अपने आसपास के लोगों को भी खुश रखती है। ये मुसीबत का डट कर सामना करके जीवन में सफलता हासिल करती है। 

गोलाकार चिन्ह 

हाथों में गोलाकार चिन्ह बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी लड़कियों को बेहद अमीर, शक्तिशाली व केयरिंग पति मिलता है। ऐसे में ये अपनी जिंदगी में हर चीज का मजा उठाते हुए पूरी तरह से एन्जॉय करती है।

 

Content Writer

neetu