ऐसा चिड़ियाघर, जानवरों को छोड़ इंसानों को कर देते हैं पिंजरे में बंद!

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2016 - 01:21 PM (IST)

दुनिया में कई चिड़ियाघर है लेकिन ऐसा चिड़िया घर आपने नहीं देखा होगा, जहां जानवर की जगह टूरिस्ट को ही पिंजरे में कैद कर दिया जाता है। जी हां, चीन में एक ऐसा चिड़ियाघर है, जिसका नाम है लेहे लेदु वाइल्डलाइफ जू । यहां पर जानवर खुलेआम घूमते है और यहां घूमने वाले लोग पिंजरे में बंद होकर यहां का नजारा लेते है। 

 


इस चिड़ियाघर को देखने आए लोगों को पिंजरे में बंद कर दिया जाता है और फिर बाद में उस पिंजरे को जानवरों के पास ले जाया जाता है। जानवर शिकारी के चाह में इन पिंजरों के पास आकर ललचाने लगते है और कभी-कभी तो वह इन पंजरों के ऊपर तक चढ़ जाते है। 

 


यहां आपको देखने के लिए शेर, बंगाल टाइगर, सफेद बाघ, भालू आदि जानवर मिल जाएंगे। साथ ही आप इनको अपने हाथों से चिकन भी खिला सकते है। दुनिया में वैसे बहुत से चिड़ियाघर है लेकिन चीन के इस अनोखे चिड़ियाघर जैसा शायद ही कोई होगा। 


 

Punjab Kesari