इस साल देखने जाएं यहां की दिवाली सेलिब्रेशन, जानिए क्या है खास !

punjabkesari.in Friday, Oct 25, 2019 - 04:59 PM (IST)

जब दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों की बात आती है तो 'बुर्ज खलीफा' का जिक्र हर कोई जरुर करता है। बुर्ज खलीफा दुबई शहर में स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है। 163 मंजिला आकाश को छूती यह इमारत पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण केंद्र है। इस बिल्डिंग की सबसे खास बात ये है कि दिवाली के मौके यहां पर खास लाइटिंग का इंतेजाम किया जाता है जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं। अगर आप भी दिवाली की इन छुट्टियों में कुछ अलग देखना चाहते हैं तो आपको दुबई का बुर्ज खलीफा जरुर देखकर आना चाहिए।

बुर्ज खलीफा की बिल्डिंग बनाते वक्त 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। जब आप इस टॉवर को देखेंगे तो आपको यह बिल्डिंग अंग्रेजी के अक्षर 'Y' जैसी दिखेगी। सूरज की किरणों और चांद की चांदनी में चमकता बुरज खलीफा दिवाली के दिन और भी खूबसूरत नजर आता है। इसके अलावा आप दुबई में और भी बहुत सी ऐसी जगहें हैं जिन्हें आप देखने जा सकते हैं। 

दुबई डेजर्ट सफारी

बुरज खलीफा के नजदीक स्थित डेजर्ट सफारी पर एंजॉय करने का अपना ही मजा है। मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे टीलों पर दौड़ती शानदार गाड़ियों में बैठकर सवारी करने का अपना अलग मजा है।

मिरेकल गार्डन दुबई

दुबई में घूमने वाली जगहों में मिरेकल गार्डन दुनिया के सबसे सुंदर और सबसे बड़े प्राकृतिक फूलों के बागानों के लिए जाना जाता हैं। पर्यटकों के मन को लुभाने वाला यह मिरेकल गार्डन अलग-अलग सुंदर फूलों से सजा हुआ है।

गुरु नानक दरबार दुबई

गुरु नानक दरबार साहिब दुबई में इकलौता पहला सिख मंदिर है। इस गुरुद्वारे का निर्माण 50,000 से अधिक सिक्खों ने मिलकर किया था। गुरु नानक गुरुद्वारा शांति, आस्था, प्रेम और एकांत का प्रतीक माना जाता है। यदि आप दुबई की यात्रा पर है तो इस पवित्र गुरूद्वारे में जाकर जरूर माथा टेके।

बुर्ज-अल-अरब-दुबई

दुबई के ऐतिहासिक और भव्य बुर्ज अल अरब कि स्थापना वर्ष 1999 में की गई थी। बुर्ज खलीफा का शानदार पर्यटन स्थल बुर्ज अल अरब दुबई के एक प्रीमियम होटल में से एक है। बुर्ज खलीफा देखने आने वाले लोग ज्यादातर इसी होटल में स्टे करना पसंद करते हैं।

दुबई फाउंटेन

दुबई फाउंटेन दुनिया की सबसे बड़ी वाटर फाउंटेन में एक है। अपनी शाम को और भी शानदार बनाने के लिए  दुबई फाउंटेन सभी शानदार स्थानों में से एक है। 

 

Content Writer

Harpreet