''भूत'' से शादी करने जा रही ये महिला, रोज ऐसे संपर्क करके भेजती है मैसेज

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 05:39 PM (IST)

आपने अपने जीवन में बहुत सी अजीबोगरीब बातें व घटनाओं के बारे में चुना होगा। मगर क्या आपने कभी किसी इंसान व भूत की शादी होने के बाद में सुना है? जी हां ये ही सच हैं। दरअसल, इंग्लैंड के ऑक्सफोर्डशायर की रहने वाली ब्रोकार्डे नामक महिला का दावा है कि वे और एडवर्डो नामक भूत एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसके साथ ही वे जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

विक्टोरियन काल का सैनिक है महिला का प्रेमी

एक रिपोर्ट अनुसार, 38 वर्षीय ब्रोकार्डे जिस भूत से शादी करने के बंधन में बंधने का रही हैं वे विक्टोरियन काल का सैनिक था। महिला एक सिंगर हैं और उनका कहवा हैं कि वे एडवर्डो के भूत से बेहद प्रेम करती हैं। इसके साथ ही एडवर्डो यानि भूत भी उनसे प्यार करते हैं। इसके अलावा महिला ने ए़डवर्डो का बताते हुआ कहा कि वे स्वभाव से चिड़चिड़े है।

शादी की डेट अभी तय करनी बाकी

महिला ने कहना है कि वे शादी करने का फैसला कर चुके हैं। इसके साथ ही वे शादी की तारीख तय कर रहे हैं। मगर फिर भी अभी तक उन्होंने शादी की तारीख कोई रखी नहीं है। महिला ने बताया कि उन्हें गर्मी मगर उनके प्रेमी को सर्दी का मौसम पसंद है। मगर महिला गर्मी के मौसम में ही शादी करना चाहती है। ब्रोकार्डे ने बताया कि उनके प्रेमी एडवर्डो को गर्मियों का मौसम पसंद नहीं है।

अजीबोगरीब तरीकों से कपल करता है बात

भूत और इंसान की इस जोड़ी का आपस में बात करने का तरीका भी बेहद अजीब है। एडवर्डो क्रिप्टिक मैसेज का इस्तेमाल कर महिला को संदेश भेजते हैं। इस पर महिला ने बताया कि एडवर्डो नहाते समय गर्म पानी के भाप में लिखकर उनसे बात करते हैं। इसके अलावा वे घर का सामाना गिराकर उससे निकलने वाली आवाज से महिला के साथ संपर्क करते हैं।

ऐसे किया था प्रपोज

खबरों की माने तो महिला ने इस बात का दावा किया कि उनके लवर ने पिछले साल उनके तकिए के पास एक अंगूठी रखकर उन्हें प्रपोज किया था। इसके बाद भाप में प्रश्न चिन्ह बनाकर उनसे सवाल किया था कि क्या उन्हें उनका प्यार स्वीकार है।

इन भूतों को शादी का देंगी न्योता

महिला का कहना है कि वे दोनों जोर-शोर से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। इसी के साथ वे अपनी शादी में दिवंगत एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो और दुनिया के मशहूर नाटककार विलियम शेक्सपियर के भूत को बुलाना चाहती है।

 

Content Writer

neetu