उम्र 40 बच्चे 38: इस महिला ने पैदा की कुल 44 संतान, 5 बार एक साथ दिया 4 बच्चों को जन्म

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 11:09 AM (IST)

दुनिया बेहद अजब-गजब है, संसार में जितना लोग हैं उतनी ही सब की अलग-अलग कहानियां है। आज हम आपकाे ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जिनकी उम्र तो कम है लेकिन बच्चाें की लिस्ट बहुत लंबी है। अगर आप यह सोच रहे होंगे कि ज्यादा से ज्यादा महिला 10 बच्चों की मां होगी तो आप गलत हैं क्योंकि वह अब तक 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इस महिला को अजूबा कहना भी गलत नहीं होगा।


हैरानी की बात यह है कि 40 की उम्र में सह महिला 44 बच्चों को जन्म दे चुकी है। यूगांडा की ‘मोस्ट फर्टाइल वुमेन’ (most fertile woman) कही जाने वाली इस महिला का नाम मरियम नाबटेंजी है। यूगांडा के मुनोको में रहने वाली मरियम ने अपने जीवन के 18 साल प्रेगनेंसी में बिताए हैं। तीन बार तो वह एक साथ चार बच्चों को जन्म दे चुकी है। चार बार तीन बच्चों को और 6 बार एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया है। 


मरियम की महज 12 साल की छोटी उम्र में शादी हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक साल बाद जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। फिर इसके बाद वह बच्चों को जन्म देती रही। जब उसने बर्थ कंट्रोल को लेकर डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन का कोई भी तरीका उन पर काम नहीं करेगा। साथ ही डॉक्टरों ने सह भी चेतावनी दी कि अगर उन्होंने बच्चों को जन्म देना बंद कर दिया तो उन्हें गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं या फिर जान भी जा सकती है।

दरसअल असामान्य रूप से अंडाशय का आकार अत्यधिक बड़ा होने के चलते उनके साथ ऐसा हुआ। जन्म के समय उसके छह बच्चों की मौत हो चुकी है, अभी जीवित 38 बच्चों में 20 लड़के और 18 लड़कियां हैं, जिन्हें वे अकेले ही पाल रही हैं।  खबरों के मुताबिक मरियम को उसका पति छोड़कर जा चुका है वह खुद ही सभी का  पालन पोषण कर रही है। 
 

Content Writer

vasudha