इस हफ्ते लोगों ने खूब पसंद की प्रियंका चोपड़ा की ये 7 Stylish Dresses

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 04:10 PM (IST)

बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा आज कल अपने अफेयर को लेकर खबू चर्चा बटोर रही हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के अलावा प्रिंयका चोपड़ा का फैशन भी खूब पसंद किया जा रहा है। वह अपनी हर आउटफिट में स्टाइलिश लग रही हैं। आज हम आपको प्रियंका चोपड़ा इस हफ्ते की ड्रैसेज दिखाएंगे। आप भी उनकी ड्रैसेज से आइडिया लेकर स्टाइलिश लग सकती हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा को एक बार फिर से निक के साथ देखा गया। उन्होंने पीच कलर की प्रिंटेड स्कर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर कैरी किया। उन्होंने ने खुले बालों, मिनिमम मेकअप और ब्लैंक पेंसिल हील्स के साथ पहनी थी।  

प्रियंका ने स्काई ब्लू स्कर्ट के साथ डीप नेक क्रॉप टॉप पहना था। इसके साथ उन्होंने इस आउटफिट के साथ व्हाइट जैकेट कैरी की। पूर लुक में वह अट्रैक्टिव  लग रही थी। 

शादी पर जाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन कलर की हॉट ड्रैस कैरी की। इसके साथ प्रियंका ने ड्रैस के साथ मैचिंग हील कैरी की और मैट्रिक्स सनग्लासेस लगाए। इस पूरी लुक में काफी स्टाइलिश लग रही थी।

प्रियंका ने न्यूड कलर टॉप के साथ ब्लेजर और ब्लू कलर की जीन पहनी थी। इस सिंपल लुक में भी प्रियंका खूबसूरत लग रही थी। 

न्यूड कलर वन साइड ऑफ शोल्डर के साथ उसी के साथ मैच करती स्कर्ट कैरी की। इस लुक में स्टाइलिश और अट्रक्टिव लग रही थीं।

प्रियंका ने लैवेंडर ड्रैस के साथ व्हाइट जैकिट कैरी की और मैट्रिक्स सनग्लासेस के साथ वह ग्लैमरस दिखी।

ब्लू  कलर फ्लोर ड्रैस के साथ प्रियंका ने ब्लू जैकिट और मैचिंग हिल पहनी। इस ड्रैस में वह सुदर लग रही थी। 

 

Punjab Kesari