दुल्हन के वार्डरोब में होनी चाहिए ये Wedding Outfit, अथिया के स्टाइल स्टेटमेंट से लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Monday, Jan 30, 2023 - 11:43 AM (IST)

सुनिल  शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है। उन्होंने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लेकर हमेशा- हमेशा के लिए उनका हाथ थाम लिया है। शादी के बंधन में बंधने की खुशी क्या होता है वह अथिया के चेहरे पर साफ नजर आ रही है। शादी के बाद उनकी  हल्दी, मेहंदी और संगीत कार्यक्रम की एक से बढ़कर एक तस्वीरें सामने आ रही हैं।

 
अथिया और राहुल सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपने बेस्ट मोमेंट्स शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में उन्होंने संगीत फंक्शन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की, जिसमें उन दोनों का कुछ अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।  अथिया और राहुल ने परिवार वालों के साथ खूब नाच-गाना किया था।


एक तस्वीर में जहां राहुल अपनी पत्नी के गाल खींचते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में आथिय अपने पिता के साथ जमकर नाचती दिखाई दी। हर तस्वीर में दुल्हन आथिया का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वहीं उनके लुक की बात करें तो आइवरी कलर के लहंगे में वह बेहद प्यारी लग रही हैं। 


अथिया ने रंगीन कुंदन और पोल्की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं केएल राहुल ग्रे कढ़ाई वाले कुर्ता-पायजामा में काफी जच रहे थे। कॉकटेल पार्टी के लिए अथिया ने  व्हाइट टॉप और मैचिंग पैंटसूट सूट कैरी जिसमें वह काफी क्लासी लग रही थी। 


तस्वीरों में देख सकते हैं कि  अपने स्पेशल दिन को यादगार बनाने के लिए कपल ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। इससे पहले की तस्वीरों में आथिया पिंक और गोल्डन कलर की साड़ी में शादी की रस्में पूरी करती नजर आई थी। 


 गुलाबी पल्लू और गोल्डन बॉर्डर वाली प्लेन ऑफ-व्हाइट साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज पेयर किया गया था। हाथ में मेहंदी, हैवी नेकलेस, झुमके और शानदार मेकअप में उनका ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक कमाल का लग रहा था। 


संगीत मेहंदी की तरह आथिया ने  हल्दी सेरेमनी के लिए भी शानदार आउटफिट चूज किया था। पीच कलर के अनाकरकली सूट में गोल्डन वर्क किया गया था। उन्होंने सूरज की रोशन के साथ पोज देते हुए अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की थी।


अथिया के ब्राइडल लुक की बात करें तो इस दिन का खास बनाने के लिए उन्होंने  पेस्टल पिंक कलर का लहंगा कैरी किया था। इस  हैंडमेड लहंगे को बनाने में 10,000 घंटे का समय लगा था। लहंगे के साथ उन्होंने फुल स्लीव डीप नेकलाइन मैचिंग क्रॉप चोली पहनी। ब्लाउज पर जरदोजी और जाल वर्क नजर आ रहा था। 


अपने ब्राइडल लुक को कंप्लीट करते हुए अथिया ने डबल दुपट्टा कैरी किया था। अगर आप भी जल्द शादी करने जा रही हैं तो आथिया के इन सभी आउटफिट से कुछ ना कुछ आइडिया ले सकते हैं। यकीन मानिए इन्हें फॉलो कर आप भी अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं। 
 

Content Writer

vasudha