ग्रीन नहीं, इस बार Christmas पर ट्राई करें अलग रंग के Tree

punjabkesari.in Monday, Dec 20, 2021 - 01:34 PM (IST)

क्रिसमस का पर्व आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दुनियाभर में 25 दिसंबर के दिन को क्रिसमस डे के नाम से मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। वैसे तो यह त्योहार ईसाइयों का है लेकिन पूरी दुनिया में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग ना सिर्फ चर्च जाते हैं बल्कि घर की साज-सजावट भी करते हैं, जिसमें सबसे खास चीज होती है क्रिमसम ट्री।

इस पर्व पर क्रिसमस टी लगाने और उसकी डैकोरेशन का खास महत्व होता है। लोग सिर्फ थीम पार्टी के लिए ही क्रिसमस पर ट्री सजाते बल्कि इसे वास्तु के अनुसार, शुभ भी माना जाता है। हालांकि अब समय ट्रेंड के साथ-साथ बदल चुका है। आजकल लोग ग्रीन ही नहीं बल्कि अलग-अलग रंगों वाले क्रिसमस ट्री भी लगाना पसंद करते हैं।

आजकल मैजेंटा, ब्लू, व्हाइट, रैड जैसे म्यूट कलर्स का चलन है। हम भी अपने इस आर्टिकल में आपको रंग-बिरंगे क्रिसमस ट्री दिखाएंगे, जिससे आप इस फेस्टिवल डैकोरेशन में शामिल कर सकते हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं अलग-अलग रंग के क्रिसमस ट्री...

आजकल लोंगों में ओम्ब्रे क्रिसमस ट्री (Ombre Christmas Tree) का चलन भी काफी है। ऐसे में इस फेस्टिवल आप इस तरह का क्रिसमस ट्री ला सकते हैं।

कॉटन क्रिसमस ट्री यानि सफेद रंग के ट्री को आप अलग-अलग रंगों व लाइट्स के साथ खूबसूरत दिखा सकते हैं।

लाल रंग का क्रिसमस ट्री ना सिर्फ देखने में सुदंर लगता बै बल्कि वास्तु के अनुसार भी शुभ होता है। ऐसे में आप क्रिसमस डे पर इस रंग का ट्री भी लगा सकते हैं।

रेनबो क्रिसमस ट्री के बारे में आपका क्या ख्याल है।

इस बार फेस्टिवल पर गोल्ड क्रिसमस ट्री से जगमगाएं अपना घर।

पेस्टल गुलाबी क्रिसमस ट्री भी आपकी थीम पार्टी के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसे विंटेज या रेट्रो लुक देने के लिए आप मोती या मनके, फूल आदि लगा सकते हैं।

Content Writer

Anjali Rajput