"चलो अलग हो जाते हैं" ...मलाइका ने इस टी-शर्ट से दिया ब्रेकअप का हिंट, अर्जुन की बहनों को भी किया अनफॉलो

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2023 - 04:26 PM (IST)

बॉलीवुड की दुनिया काफी रंगीन और अलग है। रील ही नहीं रियल लाइफ में भी यहां की  प्रेम कहानियां काफी दिलचस्प होती हैं। यहां रिश्ते बनना और टूटन बेहद ही आम बात है। अब पॉवरफुल कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को ही देख लीजिए जो इन दिनों अपने  ब्रेकअप को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि ये खबरें कन्फर्म नहीं है, लेकिन पिछले कुछ दिनों इसे लेकर अफवाहों का दौर जारी है। 

लंबे समय ये कयाम लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और इन दोनों की राहें अलग हो गई हैं। अब मलाइका ने अर्जन के परिवार के सदस्याें को अनफॉलो कर इन अफवाहों को और हवा दे दी। दरसअल मलाइका की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। यूजर ने यह भी बताया कि कैसे मलाइका ने अर्जुन की बहनों जान्हवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है।


Reddit यूजर के कैप्शन में लिखा -'मलाइका ने जान्हवी, खुशी, अंशुला और बोनी को अनफॉलो कर दिया है। वह अब भी अर्जुन को फॉलो करती हैं। खुशी को फॉलो नहीं करती हैं। ऐसा लगता है कि यह परिवार की असहमति के कारण हुआ है।' अदाकारा अपने बॉयफ्रेंड के पिता डायरेक्टर-प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनके भाई अनिल कपूर को भी फॉलो नहीं कर रही हैं।


नेटिंजस अब दोनों के बीच आई दूरी की वजह जानने की कोशिश कर रहे हैं। अभी अफवाहों का दौर चल ही रहा था कि मलाइका की टी शर्ट ने एक और बड़ा हिंट दे दिया। हाल ही में मलाइका व्हाइट कलर की स्वीट शर्ट और पैंट में नजर आई। इस  टी-शर्ट पर लिखा हुआ था- "चलो अलग हो जाते हैं।" अब इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के दिमाग के घोड़े और तेज चलने लगे हैं। 


खबरों की मानें तो मलाइका से अलग होकर अर्जन किसी और को डेट कर रहे हैं। उनका नाम सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस कुशा कपिला के साथ जुड़ रहा है जो हाल ही अपने पति से अलग हुई हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि अर्जुन को तलाकशुदा महिलाएं  ही क्यों पसंद आती हैं। हालांकि कुशा कपिला ने इसे महज अफवाहे करार करते हुए कहा- हर बार ये बकवास पढ़ कर सोचती हूं कि कहीं मम्मी ये सब न पढ़ लें। 

Content Writer

vasudha