सावधान! महिलाएं न लें इन लक्षणों को हल्के में, हो सकते हैं बड़ी बीमारी का संकेत

punjabkesari.in Saturday, Dec 23, 2023 - 02:43 PM (IST)

कई महिलाओं को अक्सर चक्कर  या सिर घूमने जैसी समस्या होती है। जिसे महिलाएं हल्के में लेती हैं और सोचती हैं की थकावट के चलते ऐसा हुआ है। लेकिन ऐसा नहीं है।  हमारी आंखें, दिमाग, कान, पैरों और रीढ़ की नसें शरीर को संतुलित करने का काम करते हैं। जब इसमें से कोई एक हिस्सा भी काम करना बंद कर देता है चक्कर आने लगते हैं। ये गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। इसलिए इसे हल्के में ना लें। आइए आपको बताते हैं शरीर में अचानक से आए बदलाव कौन सी बीमारी का संकेत हो सकते हैं...

वजन कम होना

बगैर डाइटिंग या वर्कआउट के वजन कम होना पैंक्रियाज, पेट, ग्रासनली या फिर फेफड़ों के कैंसर का इशारा हो सकता है।

चक्कर आना

अगर बिना कोई भारी काम किए या अन्य कारण के चक्कर आ रहे हैं या आपका सिर घूमने लगता है, तो इसे नजरअंदाज बिल्कुल भी न करें। इस तरह से चक्कर आना, दिल की बीमारी की ओर इशारा करता है। केवल यही नहीं बल्कि इसके और भी कुछ कारण हो सकते हैं, जैसे साइनस या कान में किसी तरह की परेशानी होना।

आंखों में दर्द

यदि आप अचानक से आंखों में दर्द महसूस कर रहे हैं तो ये स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। दरअसल, पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को इसका खतरा ज्यादा रहता है। ये खतरा 35 से 50 की उम्र की महिलाओं को भी हो सकता है। 

असमान्य पीरियड्स

पीरियड्स के समय सामान्य से ज्यादा बल्ड फॉलो फाइब्रॉइड या गर्भाशय में ट्यूमर भी हो सकता है। इसके कारण एनीमिया, थकान, गर्भ ठहरने में परेशानी और कई परेशानियां आ सकती हैं। 

दस्त

गलत खान- पान के चलते पेट खराब हो जाता है, लेकिन अक्सर रात के वक्त आपको पॉटी जाने महसूस हो तो एक्सपर्ट को जरूर दिखाएं। ये आंतों में सूजन या Infection के लक्षण हो सकता है। 

 

Content Editor

Charanjeet Kaur