निबंध लिखने की जगह प्रोफेसर को थमाया कोरा कागज, मिले फुल मार्क्स

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2019 - 04:06 PM (IST)

परीक्षा के दौरान प्रोफेसर को कोरा कागज देने पर  विद्यार्थी फेल होता है लेकिन जापान यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट् एमी हागा को उसके प्रोफेसर यूजी यामादा ने न केवल पास किया बल्कि फुल मार्क्स दिए। चाहे यह बात सुनने में झूठ या अजीब लग रही होगी लेकिन यह सच हैं। एसी के यूजी यामादा प्रोफेसर से उसे रिसर्च के लिए एक निबंध लिखने के लिए कहा था तो उसने उसे अपूरीदासी यानि की निंजा तकनीक के साथ निंबध लिखा। जिसके बाद से उसकी लड़की को सोशल मीडिया पर निंजा गर्ल कहा जा रहा है। 

 

PunjabKesari,nari

एमी जापान यूनविर्सिटी में इतिहास की विद्यार्थी है। कुछ समय पहले वह इगारो के निंजा म्यूजियम गई थी जिसके बाद उसके प्रोफेसर यूजी यामादा ने उसे अपनी जर्नी पर निंबध लिखने के लिए कहा। इसके लिए एमी ने अद्दश्य स्याही का इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रोफेसर ने उसे कागज को आग पर रखा कर पढ़ा था।  

सोयाबीन से तैयार होती है यह स्याही 

यह जापान की एक पुरानी तकनीक है जिसे प्राचीन समय में गुप्त मैसेज भेजने के लिए प्रयोग किया जाता था। यह स्याही सोयबीन से तैयार की जाती थी। इसके लिए सोयाबीन को भिगो कर पीस कर स्याही में बदला जाता था। इससे लिखे हुए शब्द तभी समझ आते थे जब पेपर को आग के पास ले जाया जाता था। 

PunjabKesari,nari

प्रोफेसर यूजी यमादा ने कहा कि निंजा का स्वरुप वैसा नहीं होता है जैसा कार्टून में दिखाया जाता है। इनकी वेशभूषा से लेकर स्वभाव तक सब फाइटर की तरह होता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

khushboo aggarwal

Recommended News

Related News

static