ना मीडिया, ना शोर-शराबा... इस स्टार कपल ने बेहद सादगी से रचाई शादी, ट्रेडिशनल लुक पर फिदा हुए लोग

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 04:51 PM (IST)

जहां एक तरफ मीडिया बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की शादी को लेकर पल- पल अपडेट दे रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक स्टार कपल ने गुपचुप शादी रचा ली। अब उन्होंने शादी के खूबसूरत पलों को फैंस के साथ शेयर किया है, इन कपल की सादगी ने लोगों को दिल जीत लिया।


हम बात कर रहे हैं तमिल फिल्‍मों के मशहूर एक्‍टर अशोक सेल्‍वन की जिन्होंने हासल ही में एक्‍टर और फिल्‍ममेकर अरुण पांडियन की एक्‍ट्रेस बेटी कीर्ति पांडियन के साथ सात फेरे लिए हैं। इस शादी की भनक किसी को लग नहीं पाई, सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस को शादी का पता चला।


फैंस अशोक सेल्‍वन और कीर्ति पांडियन को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कपल बीते कुछ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्हाेंने अपने इस खास दिन को  बेहद निजी रखा।  इस शादी में दोनों के परिवार के खास लोग और कुछ दोस्त ही मौजूद रहे। 


वहीं इनके लुक की बात करें तो दुल्हन गोल्ड वर्क साड़ी और  गोल्ड ज्वैलरी में एकदम राजकुमारी लग रही थी। वहीं  अशोक सेल्वन ने ट्रेडिशन धोती और शर्ट से अपने लुक पर चार चांद लगा दिए। एक्टर ने  शादी के फोटोज शेयर करते हुए लिखा- 'Like red water My heart is mixed with love.' 


बताया जा रहा है कि अब यह कपल चेन्‍नई में वेडिंग रिसेप्‍शन पार्टी देने वाले हैं। इस पार्टी में सिनेमाजगत के कई सितारे शामिल हो सकते हैं।   फिलहाल कपल की शादी की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। 

Content Writer

vasudha