पाचन सुधारने से लेकर कैंसर को कम करने तक बड़ा फायदेमंद है ये खट्टा-मीठा फल

punjabkesari.in Sunday, Jun 04, 2023 - 10:45 AM (IST)

आलूबुखारे को खट्टे फलों में सबसे ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। इसमें शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आलूबुखारा डायट्री फाइबर से भरपूर होता है, जिसमें सार्बिटॉल और आईसेटिन प्रमुख हैं। जो हमारी आंखों के लिए बहुत ही फायदेमंद है। बता दें कि गर्मियों में आने वाला यह मौसमी फल आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है खासतौर से अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं, तो आलूबुखारा आपकी सुबह आसान बना सकता है। तो चलिए जानते है इसे खाने से सेहत को क्या फायदा होता है।

आलूबुखारा खाने के स्वस्थ लाभ

इसमें आयरन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। साथ ही साथ यह बालों को बढ़ाने और घना बनाने में मदद करता है। हेल्दी बालों के लिए भी आप आलूबुखारा डाइट में शामिल कर सकते है।

कब्ज से छुटकारा दिलाता है

अगर आपको कब्ज की परेशानी है तो इसका सेवन जरूर करें। इसमें मौजूद इसटिन और सोर्बिटोल कब्ज की समस्या को कम करता हैं। इतना ही नहीं ये आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कैंसर के खतरे को कम करता है

इसके सेवन से शरीर में कैंसर जैसी खतरनाक कोशिकाएं नहीं पनपती। क्योंकि मौजूद कैरोटीन कैंसर को रोकने का काम करता है। ये मुंह और स्तन कैंसर से बचाता है।

तनाव और चिंता को दूर करता है

इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड तनाव को कम करने में मदद करता है। अगर आप तनावग्रस्त या चिंतित महसूस करते हैं तो आप आलूबुखारे का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको बेहतर महससू होगा।

मेटाबॉलिज्म दर को तेज करता है

इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में होत है जो मेटबॉलिज्म दर को तेज करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है. ये तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। 
 


 

 

 

 


 

 

 

 

 

 


 

Content Writer

Kirti