नेहा से 3 गुना ज्यादा पैसे वसूलता है ये सिंगर, फीस इतनी कि खरीद सकते हैं 3 घर

punjabkesari.in Sunday, Apr 18, 2021 - 04:33 PM (IST)

भई जमाना रिएलिटी शो का है। इस समय लोग डेली सॉप सीरियल्स की बजाए रिएलिटी शो जैसे इंडियन आइडल, इंडिया गोट टैलेंट और डांस दीवाने जैसे सीरियल में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। टीआरपी के मामले में सिर्फ यह शो ही नहीं चलते बल्कि इन शो के जज करने वाले से लेकर होस्ट करने वाले सब फेमस हो जाते हैं। बल्कि प्रतियोगियों को भी कमाल का फेम मिलता है लेकिन इन जज और होस्ट की बात करें तो भई इन्हें सिर्फ फेम ही नहीं बल्कि मोटी रक्म भी मिलती है। एक एसिपोड शूट करने का यह लाखों रु. चार्ज कर लेते हैं। 

विशाल ददलानी 

अपनी पॉवरपैक्ड आवाज और म्यूजिक के लिए फेमल विशाल कई शो में बतौर जज नजर आ चुके हैं। वह करीब 5 बार इंडियन आइडल जज कर चुके हैं और वह हर एपिसोड का करीब 25 लाख रु. चार्ज करते हैं। 1994 में बैंड पेंटाग्राम से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विशाल आज म्यूजिक क्मपोजर, डायरैक्टर सांग राइटर और सिंगर हैं। शेखर रवजियानी के साथ उनकी जोड़ी खूब जमी। 

नेहा कक्कड़ 

नेहा कक्कड़ की बचपन की स्ट्रगल स्टोरी हर कोई जानता है। वह बचपन से ही जागरण में गाती रही है। इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट भी आई और मजे की बात है उसी शौ में वह जज के रुप में भी नजर आ रही है। 2008 में उनकी फर्स्ट एलबम आई थी नेहा रॉकस्टार। 1000 से ज्यादा लाइव कॉन्सर्ट करने वाली नेहा को इंडियन शकीरा भी कहते हैं। नेहा कक्कड़ एक एसिपोड के लिए करीब 30 लाख रु. चार्ज करती हैं। 

हिमेश रेशमिया 

बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता प्यार किया तो डरना क्या से अपने करियर की शुरुआत करने हिमेश ने आप का सुरुर से एक्टिंग में डेब्यू किया। एक समय में एक साथ दिए हिट गानों ने हिमेश को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके लिए उन्हें बहुत से अवार्ड मिल चुके हैं। वह बतौर जज भी नजर आ चुके हैं और इंडियन आइडल में जज की भूमिका निभा रहे हैं बता दें कि हिमेश रेशमिया एक एपिसोड का 20 लाख रु. चार्ज करते हैं। 

अदितीय नारायण 

अदितीय नारायण ने बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट अपना करियर शुरु किया। वह प्लेबैक सिंगर हैं और कमाल के होस्ट भी अब तक वह सा.रे.ग.मा., सा.रे.ग.मा. लिटल चैंप, राइजिंग स्टार जैसे कई रिएलिटी शो होस्ट कर चुके हैं। उनकी फैन फोलोविंग बहुत ज्यादा है और बता दें कि एक एपिसोड का वह 10 लाख रु. चार्ज करते हैं।

लेकिन मनीष पॉल एक इवेंट को होस्ट करने के लि 1 करोड़ रु. की मोटी रक्म वसूलते हैं। जबकि रवि दूबे 7 से 8 लाख, अर्जुन बिजलानी 5 से 8 लाख और भारती सिंह 5 से 10 लाख रु. चार्ज करती हैं। उसी तरह कपिल शर्मा शो भी हैं जहां पर कॉमेडियन पर एपिसोड के हिसाब से चार्ज करते हैं। जहां अर्चना, भारती सिंह और कृष्णा एक एपिसोड का 12 लाख लेते हैं जबकि चंदन प्रभाकर और समोना 7 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

मनीष तो ज्यादा ही मोटी रक्म वसूलते हैं भई इतनी बड़ी रक्म में 20 लाख की रक्म में लोग 5 घर खरीद ले।

Content Writer

Vandana