दो मिनट का नुस्खा निकाल देगा सारे Whiteheads

punjabkesari.in Thursday, May 12, 2022 - 11:23 AM (IST)

गर्मी के दिनों में स्किन ऑयली होने लगती है। चेहरे पर ब्लैकहेड्स और वाइट हेड्स की समस्या भी होने लगती है। जिसके कारण निखार भी फीका पड़ने लग जाता है। पार्लर जाकर ट्रीटमेंट करवाकर भी यह समस्या हल नहीं हो पाती। चेहरे से व्हाइटहेड्स निकालना आसान बात नहीं है। लेकिन आज आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनसे आप अपने इस समस्या से राहत पा सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

क्या होते हैं व्हाइडहेड्स 

व्हाइटहेड्स एक तरह के मुहांसे ही होते हैं। यह आपकी त्वचा के बाहरी हिस्से को प्रभावित करते हैं। आम भाषा में इन्हें फुंसियां भी कहते हैं। यह आपके चेहरे, छाती और पीठ पर हो सकते हैं। यह सफेद रंग के होते हैं। इनमें सफेद रंग का सिस्ट मौजूद होता है। कई बार इसके कारण आपके दर्द भी होता है। रोम छिद्रों के बंद हो जाने पर आपके यह समस्या हो सकती है। 

व्हाइटहेड्स हटाने के उपाय 

टमाटर 

आप व्हाइटहेड्स से राहत पाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें ऐसे और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आप टमाटर की स्लाइस काटकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट के बाद चेहरे को अच्छे से धो लें। आप इस नुस्खे का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार कर सकते हैं। 

दही 

दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आप दही का इस्तेमाल व्हाइटहेड्स हटाने के लिए भी कर सकते हैं। आप 2 चम्मच ओटमील में 3 चम्मच दही मिलाएं और फेस पैक तैयार कर लें।  फेस पैक को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। 10 मिनट के बाद आप चेहरे को अच्छे से धो लें। 

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

आप मुलतानी मिट्टी भी चेहरे के व्हाइटहेड्स हटाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी आपके चेहरे को ठंडक देने का काम भी करेगी। आप मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। व्हाइटहेड्स की समस्या से राहत मिल जाएगी। 

Content Writer

palak