कैंसर पेशेंट के लिए मॉडल ने मुंडवा लिए बाल, करवाया बाल्ड ब्राइडल फोटोशूट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 03:26 PM (IST)

लड़कियों को अपने बाल बेहद प्यारे होते है। उन्हें लंबा करने और सवांरने में वो अपनी पूरी जिंदगी व्यतीत कर देती है। मगर एक ऐसी भी लड़की है जिसने अपने रेशमी बाल कैंसर पेशेंट के लिए दान कर दिए। यह कोई और नहीं एक 'प्लस-साइज मॉडल' है,जिसका नाम 'अक्षया नवनीथन' है। इनका यह योगदान बहुत ही सराहनीय है। यहीं वजह है कि पूरा इंटरनेट इनके इस एक्ट से बहुत प्रभावित है। मगर इनके इस कदम के पीछे भी एक कहानी है जिसे कितने लोग नहीं जानते है। चलिए आपको उनके इस योगदान के पीछे की असली वजह बताते है। 

बाल दान करने की वजह 

बचपन में अक्षया ने कैंसर की वजह से अपने करीबी कजिन को खोया था। तब से वो कैंसर पीड़ितों के लिए कुछ करना चाहती थी। उन्होंने उसी समय ठान लिया था कि वो भविष्य में कैंसर से पीड़ितों के लिए अपना योगदान जरूर देंगी। मगर उनके लिए यह सब करना आसान नहीं था। वो चेन्नई के एक साउथ-इंडियन ब्राह्मण परिवार की बेटी है। जिसे सिर मुंडवाना तो दूर बाल कटवाना भी वर्जित था। ऊपर से वो एक मॉडल है। गंजे होने पर मॉडल्स का करियर डूब तो जाता ही है साथ में बहुत सी बदनामी भी सहनी पढ़ती है। 


ब्राइडल बाल्ड फोटोशूट

मगर इन सबकी परवाह न करते हुए अक्षया ने एक 'ब्राइडल बाल्ड फोटोशूट' भी करवाया और उन्होंने यह योगदान सबके सामने जगजाहिर किया। इस फोटोशूट की तसवीरें इंस्टाग्राम और फेसबुक दोनों पर शेयर की गयी है। मगर आश्चर्य की बात यह है कि वो इस चीज के लिए बिल्कुल भी ट्रोल नहीं हुई। लोगों ने उनके सपोर्ट में बहुत सारे कमैंट्स किए। 


मुश्किल था सफलता का रास्ता 

उनका कहना है कि यह जीत की जर्नी इतनी आसान नहीं थी। उनके सहयोगी उनके आत्मविश्वास के कारण ही आज उनके साथ है। पहले उन्होंने अपने आपको पतला करने की बहुत कोशिश की थी। अपने आपको वो कष्ट दे कर खुश नहीं थी। फिर 2013 में उन्होंने बतौर सॉफ्ट-स्किल ट्रेनर काम करना शुरू किया। और मोटिवेटर बन बहुत लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों की बातें सुननी बंद करदी और अपने हुनर को एक नया मुकाम दिया। 


मंजिल को कर लिया हासिल 

आज वो एक प्लस-साइज मॉडल है। उन्होंने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2019  में साउथ को रिप्रेजेंट किया था। उनकी कहानी अपने आप में एक प्रेरणा है जो हर लड़की को अपने आपको सबसे अलग बनाने का और अपने आपको अपनाने की सीख देती है।  


 

Content Writer

shipra rana