एडवेंचर के लिए ही बनी हैं यह जगह,सोच समझ कर जाएं

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 03:04 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग):  पानी में मस्ती और तैराकी के लिए कुछ लोग ऐसी जगह की तलाश में रहते हैं जहां पर एडवेंचर भी हो सके। इसमें कोई शक की बात नहीं कि एंडवेचर से ही फुल मस्ती होती है लेकिन यह खतरनाक भी होती हैं। Jacob's well एक ऐसी जगह है जो तैराकी करने  वालों के लिए बेहद खास है। घूमने के लिए यह जगह बहुत खूबसूरत होने के साथ-साथ रहस्यमयी भी है।

वीमबेरली में स्थित जैकब नाम का कुआ है यह पानी का प्राकृतिक स्त्रोत है। पानी में तैरने के लिए इस जगह को दुनिया की सबसे खतरनाक जगह माना जाता है। इस कुएं की चौडाई 4 मीटर जबकि गहराई 10 मीटर से भी ज्यादा है। 

इस कुएं मेें जाने के लिए कमजोर दिल वालों को खास मनाही है। यहां पर जाने वाले लोगों को नुकसान भी झेलना पड़ता है। यह कुआ वैज्ञानिकों के लिए रहस्य बना हुआ है क्योेंकि यह पानी के 40 मीटर अंदर बनी गुफा में ले जाता है। इन खतरों के होने के बावजूद भी लोग यहां पर घूमने के लिए यहां आते हैं। 

Punjab Kesari