गर्मी में ताजगी का अहसास करवाती है यह जगह

punjabkesari.in Friday, Apr 07, 2017 - 01:54 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए लोगों ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए हिल स्टेशन बैस्ट ऑप्शन है। ऊटी भारत के खूबसूरत टूरिस्ट डैस्टिनेशन में एक है। इसके हर तरफ बेमिसाल खूबसूरती है। ऊटी को पहाडों की रानी के नास से भी जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए बहुत अच्छी जगहें हैं। बोटोनिकल गार्डेन, ऊटी क्लब,दोड्डा बेटटा, चाय बागान के अलावा बहुत से एंडवेंचर ऐसे हैं जो लोगों कोे यहां की सैर करने के लिए मजबूर करते हैं। 
 

ऊटी झील
ऊटी की झील बहुत खूबसूरत है। यहां पर बोटिंग,मछली पकड़ना और खूबसूरती का नजारा मिलता है। हनीमून डैस्टीनेशन के लिए यह बहुत अच्छी जगह है। यहां पर हर साल 12 लाख के करीब सैलानी आते हैं। 

ऊटी(उधागामंदालम) 
ऊटी का पुराना नाम उधागामंदालम है। चाय,तेल,मसाले,चॉकलेट के लिए मशहूर इस ऊंटी में आपको खरीददारी करने के लिए और भी कई तरह की दुकानें मिल जाएंगी। यहां पर बहुत अच्छे कारीगर हैं जो चांदी के गहनों को सोने के रंग में बदल देते हैं। हाथ से बनी और भी बहुत सी परंपरिक चीजों की खरीददारी यहां पर सकते हैं। 

डोडाबेट्टा चोटी
ऊटी से 10 कि.मी की दूरी पर डोडाबेट्टा चोटी है। यहां से ऊटी का खूबसूरत नजारा आसानी से देखा जा सकता है। साफ मौसम में इस ऊची चोटी से कायंबटूर के मैदानी इलाके भी साफ दिखाई देते हैं। 

Punjab Kesari