ये है दुनिया के अजीबोगरीब घर, आप भी उठाएं यहां का लुत्फ

punjabkesari.in Saturday, Jun 10, 2017 - 02:05 PM (IST)

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग): हर किसी के सपनों का घर होता है और हर कोई चाहता है कि उसका अपना कोई खूबसूरत घर हो। इसी चक्कर में लोग अपनी पूरी उम्र लगा देते है। मगर कुछक लोगों का यह सपना तो पूरा हो जाता है लेकिन कुछ लोग अपने सपनों का गला घोट देते है और अपनी लाइफ को सादगी से जीने लगते है। अगर आपका भी कोई ऐसा सपना है, कि आपका घर खूबसूरत हो तो मायूस न हो। लोगों ने आज इतनी तरक्की कर लीं कि आपको दुनिया में एक से बढ़कर एक घर देखने को मिल जाएंगे, जिसके बारे में आपने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। भले आप इन घरों को खरीद न सकें लेकिन एक बार यहां रहने का लुत्फ जरूर उठा सकते है और खूबसूरत घर में रहने का सपना पूरा कर सकते है।  

 

1. पैलेस ऑफ बबल्स

वैसे तो फ्रांस में घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगहें है लेकिन यहां पर मौजूद पैलेस ऑफ बबल्स बेहद की अलग तरीके से बना है। यह लगभग 60 साल पुराना है, यहां पर अक्सर  बड़े फैशन इवेंट्स और शादियां की जाती है। इसमें लगभग  29 कमरे है, जिनमें गोल बैड लगाए हुए है। 

2. वी डब्ल्यू बीटल हाऊस

ऑस्ट्रिया के इस घर को 2003 में मारकस वोगलेटर ने खरीद कर अपने तरीके से तैयार करवाया। यह इको-फ्रेंडली और सौर ऊर्जा चलित है। इस घर की खूबसूरती के लोग दीवाने है। 

3. डॉग बार्क इन हाऊस

2003 में  इडाहो के कॉटनवुड में इस घर को एक जाड़ी चेनसॉ ऑर्टिस्ट फ्रांसिस कोंकलिन और डैनिस सोलेवियन ने बनाया था। जो लोग एनिमल पसंद करते है, यह घर उनको एक प्रेरणा देता है। 

4. जूता घर

यह अद्भुत जूता घर न्यूयॉर्क के जूते के जादूगर कर्नल महलोन द्वारा बनाया गया था। यह घर भी लोगों में काफी मशहूर है और बहुत से लोग एक बार यहां रहने का सपना देखते है। 

5. मशरूम हाऊस

इसे ट्री हाऊस भी कहा जा सकता है। वास्तुकला और इंटीरियर डिजाइन के प्रोफेसर टेरी ब्राउन ने इसे डिजाइन किया गया था। यह मशरूम घर सिनसिनाटी में स्थित है।

6. नॉटिलस हाउस

मैक्सिकन वास्तुकार जेवियर सेनोसिएन द्वारा मेक्सिको सिटी के पास शैल के आकार का घर बनाया गया है। इस घर को काफी अनोखे तरीके से बनाया गया है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। 
 

Punjab Kesari