लंबी उम्र तक जवान बनाए रखता है यह तेल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 28, 2018 - 04:09 PM (IST)

सूरजमुखी का फूल देखने में बड़ा ही सुंदर लगता है। सुंदर लगने के साथ ही यह फूलऔर इससे बना तेल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें लिनोलिक एसिड, ओलिक एसिड, पामिटिक एसिड पाया जाता है। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, ई, डी होते हैं जो  चेहरे पर मुहांसे और दाग धब्बे नहीं पड़ने देता है। इसके अलावा भी चेहरे पर सूरजमुखी का तेल लगाने से कई फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताएंगे। 

 

1. स्किन मॉइस्चराइज 
गर्मियों के मौसम में त्वचा रूखी-सुखी और बेजान हो जाती है। स्किन में खोई हुई नमी को वापिस पाने के लिए सूरजमूखी और जैतून के तेल को मिलाकर लगाएं।  4 हफ्ते तक इस तेल को  लगाने से स्किन सॉफ्ट बन जाएगी। 

 

2. त्वचा निखारे 


सूरजमुखी के बीज का तेल त्वचा की नमी बनाए रखने के ही त्वचा की रंगत को निखारने का काम करता है। कुछ दिनों तक इसको लगाने से चेहरे का रंग साफ होने लगता है।

 

3. उम्र को बढ़ने से रोकना
लगातार  सूरजमुखी का तेल लगाने से उम्र को बढ़ने से रोका जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन ई स्किन को हमेशा जवान बनाएं रखता है। इसी के साथ यह चेहरे पर झुर्रियां भी नहीं पड़ने देता।

 


4. मुहांसो से राहत 


जिन लोगों के चेहरे पर बहुत ज्यादा मुहांसे होते हैं उनके लिए सूरजमुखी का तेल बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना सोने से पहले मुंह को अच्छे से धोने के बाद सूरजमुखी का तेल लगा लें। सुबह उठकर चेहरे को गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

 

Punjab Kesari