डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना है? घर में रखा ये तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 04:46 PM (IST)

नारी डेस्क : क्या आप भी आंखों के नीचे काले घेरों से परेशान हैं? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आज की तेज रफ्तार जिंदगी, देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप स्क्रीन देखना, नींद की कमी, तनाव और गलत लाइफस्टाइल के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या आम होती जा रही है। पहले यह परेशानी उम्र बढ़ने के साथ दिखाई देती थी, लेकिन अब युवा भी इससे जूझ रहे हैं। महंगे आई क्रीम और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बावजूद जब कोई खास फर्क नजर नहीं आता, तो लोग आसान और घरेलू उपायों की तलाश करते हैं। अच्छी खबर यह है कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा नेचुरल उपाय मौजूद है, जो बिना साइड इफेक्ट के डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद कर सकता है।

कौन सा तेल डार्क सर्कल्स में करेगा मदद?

डार्क सर्कल्स के लिए नारियल तेल बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में नारियल तेल को स्किन के लिए अमृत समान बताया गया है। इसमें मौजूद विटामिन E, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों के नीचे की पतली और संवेदनशील त्वचा को गहराई से पोषण देते हैं। रोजाना रात को सोने से पहले हल्के हाथों से आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से त्वचा की नमी बनी रहती है और सूखापन कम होता है। साथ ही यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे काले घेरे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।

PunjabKesari

नारियल तेल लगाने के फायदे

आंखों के नीचे की फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है
डार्क सर्कल्स को धीरे-धीरे हल्का करने का काम करता है
आंखों के आसपास की डलनेस और थकान कम करता है
सूजन और पफीनेस को घटाने में सहायक
त्वचा को सॉफ्ट, हाइड्रेटेड और हेल्दी बनाए रखता है
नियमित इस्तेमाल से आंखों के आसपास की त्वचा ज्यादा फ्रेश और चमकदार नजर आने लगती है।

यें भी पढ़ें : नहीं पीते रेड वाइन तो आज से पीना शुरू कर दें? जानें एक गिलास पीने के फायदे

 

नारियल तेल कैसे लगाएं?

रात को सोने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें
उंगलियों पर थोड़ा सा नारियल तेल लें
हल्के हाथों से आंखों के नीचे गोल-गोल मसाज करें
इसे रातभर लगा रहने दें
सुबह चेहरे को सामान्य पानी से धो लें
बेहतर परिणाम के लिए रोजाना इसका इस्तेमाल करें।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

पूरी नींद लें (कम से कम 7–8 घंटे)
देर रात तक स्क्रीन देखने से बचें
ज्यादा पानी पिएं
आंखों को रगड़ने से बचें।

यें भी पढ़ें : बार-बार होंठों पर पपड़ी जमना कहीं इस बीमारी का संकेत तो नहीं

 

अगर आप डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो नारियल तेल एक आसान, सुरक्षित और असरदार घरेलू उपाय है। नियमित इस्तेमाल और सही लाइफस्टाइल के साथ यह आपकी आंखों की खूबसूरती वापस ला सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

Related News

static