मौनी के इस लुक ने करीना के स्टाइल को भी दी मात(See Pics)

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 05:27 PM (IST)

हाल ही में मौनी रॉय अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' के प्रमोशन के लिए अलग-अलग जगह जा रहीं है। उन्होंने सबसे पहले डी आई डी शो में अपने फिल्म की प्रमोशन में जाने का फैसला किया। उनके साथ राजकुमार राव भी थे। इस दौरान मौनी एक अलग ही सुंदरी बन कर वहां पहुंची। बतादें कि इस शो की जज कोई और नहीं करीना कपूर खान है। दोनों दीवाज का अंदाज देखने लायक था। मगर इस बार मौनी ने बाजी मार ली। चलिए उनके लुक की एक झलक आपको भी दिखाते है। 

मौनी ने ब्राउन और ब्लैक का कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहना। उनकी ब्लैक चोली जिसपर शीशे की कारीगरी की गई थी। उनका लहंगा ब्राउन था जिसके बॉर्डर पर शीशे लगे हुए थे ,उनके ब्राउन पतले से दुपट्टे पर भी ऐसा ही काम किया हुआ था। मगर सबसे अट्रैक्टिव उनका चोकर नेकलेस था। जिसमें रेड रूबी लटक रहीं थी। उनका लुक पूरा भारतीय तब तक नहीं था जब तक उन्होंने काली बिंदी नहीं लगाई थी। 

मौनी के साथ वह एक और दीवा थी जो अच्छी लग रहीं थी। करीना यानी हमारी बेबो ने ब्लैक कलर का गाउन पहना था। मगर वो उतनी अच्छी नहीं लग रही थी जितनी पहले अच्छी लगती थी। लगता है उम्र के साथ उनका भी स्टाइल उम्रदराज हो रहा है। 

डी आई डी की पूरी क्रू ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई थी। इस तस्वीर को मौनी ने खुद शेयर किया है। 

मौनी के पास बहुत से ट्रेडिशनल ड्रेसेज है। जिनमें से यह येलो रंग का गाउन जो हाल ही में मौनी द्वारा पहना गया है। 

यह पतली सी पिंक साड़ी भी किसी आयोजन पर मौनी ने पहना था। 

यह शिमरी रेनबो गाउन मौनी ने किसी अवार्ड फंक्शन के लिए पहना था। 


 

Content Writer

shipra rana