काफी खास है नीता अंबानी का ये लहंगा,  स्वदेशी कारीगरों ने हाथ से बुनी ओढ़नी

punjabkesari.in Monday, Feb 19, 2024 - 11:37 AM (IST)

शानदार एथनिक लुक्स की जब भी बात होती है नीता अंबानी का जिक्र जरूर किया जाता है। वह बेहद खूबसूरत साड़ियों और यूनिक ड्रेपिंग स्टाइल के चलते अपने खूबसूरती पर चार चांद लगा देती हैं।  देश के सबसे अमीर शख्स की पत्नी नीता अंबानी हमेशा भारतीय परंपरा को बढ़ावा देने पर जोर देती हैं। उन्होंने ही भारत की सदियों पुरानी कला को दुनिया के सामने रखने की शुरुआत की थी। 


पिछले साल  रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेरपर्सन नीता अंबानी ने रिलायंस रिटेल के पहले ‘स्वदेश’ स्टोर को लॉन्च किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि- यह स्टोर पूरी तरह भारतीय कला और शिल्प को समर्पित है। उनका कहना है कि भारत की सदियों पुरानी कला और शिल्प को वैश्विक स्तर पर ले जाने के उद्देश्य से स्वदेश की शुरुआत की गई है। इस स्टोर में देशभर के पारंपरिक कलाकारों और कारीगरों के उत्पाद व शिल्प बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

अब हाल ही में  नीता अंबानी ने अपने आउटफिट से स्वदेशी कारीगरों के शानदार काम को दर्शाया है। उन्होंने आरी, जरदोजी और धागे के काम वाला सतरंगा लहंगा पहना है, जिसके साथ कैरी किया गया दुपट्टा डिजाइनर  अनामिका खन्ना ने विशेष रूप से उनके लिए तैयार किया है। इस घरचोला ओढ़नी की खास बात यह है कि इसे स्वदेश कारीगरों द्वारा हाथ से बुना गया है। 


अनामिका खन्ना के पेज पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के लिए इस खूबसूरत लहंगे और दुप्पटे को तैयार किया गया है। इस तस्वीर में देख सकते हैं नीता लहंगे और ट्रेडिशनल ज्वेलरी में कितनी खूबसूरत लग रही हैं। वह असकर अपनी ड्रेसेज और साड़ी को लेकर फैन्स के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। नीता अंबानी के पास साड़ी के साथ- साथ लहंगों का भी बेहतरीन कलेक्‍शन मौजूद है, उनका हर लुक बेहद रॉयल होता है। 

Content Writer

vasudha