इस आइलैंड पर म्यूजिक और खाने के साथ किया जाता है टूरिस्ट का स्वागत

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2018 - 12:11 PM (IST)

दुनियाभर में एक से बढ़कर एक रोस्टोरेंट अपनी खासियत और खूबसूरती के लिए मशहूर है। वीकेंड का प्लान बनाते समय भी आप वहां के होटल्स और रेस्टोरेंट के बारे में पूरी जानकारी लेते है, जहां आप उस शहर के खाने का स्वाद भी ले सकते। मगर आज हम आपको किसी रेस्टोंरेट नहीं बल्कि एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहें है जहां पर्यटकों का स्वागत बेहद अनोखे तरीके से किया जाता है। अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर मैक्सिको के इस गांव में आने वाले लोगों को स्वागत बेहद अनोखे और अच्छे तरीके से किया जाता है। यहां कि सर्विस देखकर आपका मन यहां से जाने को नहीं करेगा।

मैक्सिको में स्थित यह लोस काबोस शहर अपनी खूबसूरती और लजीज खाने के लिए मशहूर है। काबो सान लुकास नाम से मशहूर यह शहर मैक्सिको के बाजा प्रांत में पड़ता है, जहां पर वीकेंड स्पेंड करने के लिए कई टूरिस्ट आते है। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ आप यहां पहाड़ और खूबसूरत झीलें देख सकते है।

काबो हर का गोल्फ कोर्स दुनिया का सबसे सुदंर कोर्स माना जाता है। इसके अलावा आप यहां सनसेट के खूबसूरत नजारे का मजा भी ले सकते है। यहां के एक रेस्टोंरेट में आने वाले पर्यटकों का स्वागत लजीज खाने और म्यूजिक के साथ किया जाता है। यहां का खाना और सर्विस आप कभी नहीं भूल पाएंगे।

झीलें, समुद्र और नदिया देखने के शौकिन लोग यहां के द लवर्स बीच पर घूमने जा सकते है। यहां आप एल आर्को नौका विहार, गोताखोरी और स्विंमिग का मजा ले सकते है। इस शहर की खासियतों के कारण इसे विश्व की 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है।

Punjab Kesari