मीरा हो या ऐश्वर्या, अपनी मेंहदी पर इन बॉलीवुड एक्ट्रैस का दिखा ग्लैमरस लुक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 28, 2017 - 05:43 PM (IST)

पहले समय मेंहदी को शादी के दौरान होने वाली सिर्फ एक रस्म माना जाता था लेकिन जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे मेहंदी एक फैशन बनता जा रहा है, जिसे ग्रैंड फंक्शन का नाम दिया गया है। बॉलीवुड डिवाज में इस फंक्शन को काफी धूम-धाम से मनाया जाता है। मेंहदी फंक्शन पर दुल्हन गोल्ड या सिल्वर की ज्वैलरी छोड़कर गोट्टा , फ्लोरल , पॉम-पॉम ज्वैलरी पहनती है, जो मार्किट में आसानी से मिल जाती है। क्या आप बाकी बॉलीवुड डीवाज की मेहंदी सेरेमनी के बारे में जानते, जिन्होंने अपने मेंहदी फंक्शन के लिए कुछ हटके कलर्स और आउटफिट चुनें। आइए जानते है ऐश्वर्या हो या मीरा, आपकी फेवरेट डीवाज ने अपनी मेहंदी सेरेमनी पर क्या पहना। 

 

ऐश्वर्या रॉय बच्चन


विश्व सुंदरी ऐश्वर्या रॉय ने अपने मेंहदी फंक्शन पर बेबी पिंक लहंगा वेयर किया। इसी के साथ उन्होंने फ्लोरल ज्वैलरी पहनी।

बिपाशा बसु


बिपाशा बसु ने अपनी मेहंदी पर अनुश्री रेड्डी का डिजाइनर बेबी पिंक लहंगा और फ्लोरल क्राउन पहना था। 

सोहा अली खान


सोहा अली खान ने अपने मेंहदी फंक्शन पर ऋतु कुमार का सिल्क कुर्ता और एम्ब्रॉएडर्ड स्कर्ट पहनी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। 

मीरा राजपूत


शाहीद की मीरा ने अपनी मेंहदी सेरेमनी पर अनीता डोंगरे का डिजाइनर येल्लो लहंगा और फ्लोरल ज्वैलरी पहनी। 

ईशा देओल


ईशा देओल ने अपने मेहंदी फंक्शन में नीतू लूला का डिजाइनर ऑरेंज और ग्रीन लहंगा-चोली पहना। इसके साथ उन्होंने गोटा ज्वेलरी ट्राई की। 

शिल्पा शेट्टी


शिल्पा शेट्टी ने इस मौके पर पिंक कलर की डिजाइनर ड्रैस पहनी और उनसे साथ मैचिंग करके लॉन्ग ईयरिंग्स पहने थे। 

Punjab Kesari