कहीं हवा तो कहीं टॉयलेट सीट पर, दुनिया के इन रेस्टोरेंट में ऐसे सर्व होता है खाना

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 11:40 AM (IST)

दुनियाभर में एक से बढ़कर एक रोस्टोरेंट अपनी खासियत और खूबसूरती के लिए मशहूर है। जब आप किसी जगह घूमने जाते है तो वहां के मशहूर जगहें देखने के बाद किसी अच्छे से होटल या रेस्टोरेंट में बैठकर खाना जरूर खाते हैं। दुनिया के हर रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने की थीम अलग-अलग होती है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। अपनी खासियत के लिए मशहूर इन रेस्टोरेंट में खाना सर्व करने की थीम के बारे में आपने न तो पहले सुना होगा और न ही कहीं देखा होगा।
 

1. दुबई, आइस रेस्टोरेंट
दुबई में गर्मी को मात देने के लिए बनाया गया यह आइस रेस्टोरेंट बिल्कुल बर्फीला है। यहां आपको अंटार्कटिका जैसी ठंडक का एहसास होगा। इसके अलावा आपको यहां खाने के लिए वही चीजें मिलती है, जो बर्फ से बनती है।


2. लंदन, न्यूड रेस्टोरेंट
साल 2016 में दुनिया का पहला न्यूड रेस्टोरेंट 'दी बुनियादी' के नाम से लंदन में खोला गया, जहां खाना खाने के लिए हजारों लोग बुकिंग करवाते हैं। यहां वेट्रेस, शेफ और पब्लिक सभी न्यूड रह कर खाना बनाते, सर्व करते और खाते हैं।

3. जापान, न्योताईमोरी रेस्‍टोरेंट
इस अजीब रेस्टोरेंट में महिला के शरीर पर खाना परोसा जाता है, जिसे बॉडी सुशी भी कहा जाता है। यहीं नहीं, न्यूड लड़की के शरीर पर परोसे गए खाने को लोग उसके चारों तरफ बैठकर खाते हैं। न्यूड शरीर पर खाना परोसने का ये अजीब चलन जापान में सालों से है।

4.चीन, प्रीजन थीम रेस्टोरेंट
अपनी अजीबोगरीब सर्विस के लिए मशहूर इस रेस्टोरेंट में सलाखों के पीछे टेबल पर खाना परोसा जाता है। यहां का स्टाफ कैदी और जेलर की ड्रेस में आपकी मेहमानवाजी करते हैं। आप यहां बिना जुर्म किए ही जेल की हवा और टेस्टी फूड खा सकते हैं।


5. अमेरिका, हार्ट अटैक ग्रिल रेस्टोरेंट
अमेरिका लास वेगास में बना 'हार्ट अटैक ग्रिल' रेस्टोरेंट अपने खाने के साथ अजीबोगरीब थीम के लिए भी फेमस है। यहां बोल्ड वेट्रेस नर्स की यूनिफॉर्म में आपका स्वागत करती हैं। यहां खाना खाने के लिए आपको अर्म बैंड और अस्पताल की ड्रैस पहननी पड़ती है। यहां खाने के लिए लाइन फ्राइज, बायपास बर्गर और कोरोनेरी हॉट डॉग जैसी चीजें मिलती हैं।

6. ताइवान, टॉयलेट रेस्टोरेंट
ताइवान का यह रेस्टोरेंट टॉयलेट थीम पर बना है। यहां आपको टेबल या कुर्सी नहीं बल्कि टॉयलेट सीट पर बैठकर खाना खाना पड़ता है। और सिर्फ यही नहीं, यहां डिशेज और ड्रिंक्स भी टॉयलेट सीट में ही सर्व की जाती है।

7. बेल्जियम, रेस्टोरेंट इन एयर
बेल्जियम का यह अकेला ऐसा रेस्टोरेंट है, जो हवा में लटका हुआ है। यहां क्रेन की मदद से 50 मीटर की ऊंचाई पर एक डाइनिंग टेबल लटकाई जाती है, जहां बैठकर लोग खाने का मजा लेते हैं।


Punjab Kesari