दुनिया का सबसे बड़ा डरावना शहर, यहां जाने से भी डरते हैं लोग

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 01:21 PM (IST)

सैर-सपाटे के लिए लोग अक्सर खूबसूरत जगहों पर घूमना पसंद है। वहीं एडवेंचर के शौकिन लोगों को खतरनाक जगहों पर घूमने का भी शौक होता है। कुछ लोगों को तो भूतिया जगहे देखने का भी बहुत शौक होता है। ऐसे लोग घूमने के लिए कोई न कोई नई जगह ढूंढ ही लेते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक डरावनी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का नाम सुनते ही लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

भूत-प्रेत और आत्माओं का इस दुनिया में होना, कुछ लोग मानते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि यह सिर्फ किताबी और मनगंढ़त कहानियां है। दुनियाभर में कुछ ऐसी जगहें हैं जो भूतिया होने की वजह से वीरान पड़ी हैं। मगर आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े भूतिया शहर के बारे में बताने जा रहे हैं। कभी लोगों के लिए आईलैंड कंट्री साइप्रस का वरोशा शहर पर्यटकों का पसंदीदा शहर हुआ करता था लेकिन भूतिया होने के कारण अब यहां लोगों के आने जाने पर रोक लगा दी गई है।

1974 में इस शहर पर तुर्की का हमला हुआ और इस हमले के बाद ये शहर पूरी तरह खाली हो गया। तुर्की हमले से पहले इस शहर की आबादी करीब 40,000 थी, जो तुर्की सेना के हमले की ही रात शून्य हो गई। भूतिया होने और नरसंहार के डर से इस शहर के लोग दूसरे शहरों में जाकर बस गए। यहां तुर्की की पैट्रोलिंग टीम के अलावा किसी भी विजिटर्स को आने की इजाजत नहीं है।

हमले के बाद ग्रीस साइप्रस और तुर्की साइप्रस को दो हिस्सों में बांट दिया लेकिन यह शहर वीरान ही पड़ा है। इस शहर को दुनिया का सबसे बड़ा भूतिया शहर माना जाता है। इस शहर के साथ-साथ यहां के खूबसूरत बीच पर भी लोगों को जाने की परमिशन नहीं है। यहां तक की पर्यटकों को इस शहर की दूर से फोटो खींचने की भी परमिशन नहीं है।

Punjab Kesari