ये है दुनिया की सबसे साफ झील, पानी छूने को लेकर है सख्त मनाही

punjabkesari.in Friday, Dec 08, 2023 - 06:04 PM (IST)

दुनिया में कई झीलों को देखा गया है। वैसे तो इनके आस- पास की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है, पर  भारत में ज्यादातर झीलों के आस- पास लोगों ने गंदगी फैलाई होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसी झील भी है जिसका पानी सबसे ज्यादा साफ है। ये पानी इतना साफ है कि इस झील की तलटही में मौजूद पत्थरों को भी बाहर से ही देखा जा सकता है। वहीं खास बात ये है कि इस झील के पानी को किसी भी व्यक्ति द्वारा छूने की मनाही है। आइए आपको बताते हैं कि इस झील के बारे में....

ये झील है सबसे साफ

यदि आप नेचर लवर हैं तो न्यूजीलैंड में एक खास जगह है- ब्लू लेक। ये दक्षिणी आल्प्स के उत्तरी भाग में नेलसन लेक नेशनल पार्क में स्थिति है। इस झील का पानी इतना साफ है कि इसे ऊपर से देखने पर झील कांच की तरह दिखती है और आसानी से झील की तलहटी को देखा जा सकता है।

झील के पानी को छूने की है मनाही

इस झील को लेकर स्थानीय लोगों की बहुत आस्था है। ये ही वजह है कि लोग इस झील को पवित्र मानते हैं। ऐसे में इस झील में किसी भी व्यक्ति को उतरना मना है। यहां तक की इस झील को छूने पर भी प्रतिबंध है। लोग इसे लैंड ऑफ पीसफुल वॉटर्स भी कहते हैं। कुछ समय पहले इसमें एक शैवाल पाई गई थी, जिससे पानी दूषित होता है। ऐसे में तब से प्रतिबंध और सख्त कर दिए गए हैं। अब इस झील के संरक्षण के लिए यहां पर एक वॉर्डन भी तैनात किया गया है, जो कि यहां आने वाले सैलानियों पर नजर रखता है। 

दूस- दूर से पहुंचते हैं पर्यटक

इस झील की सुंदरता को देखने के लिए दूर- दूर से पर्यटक आते हैं। यही वजह है कि इस झील को देखने के लिए लोग दूर- दूर से आते हैं। शीशे की तरह दिखने वाली ये झील एकाएक कई लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लेती है। इस झील का पानी इतना साफ है कि आप करीब 80 मीटर की दूरी से भी इसके पानी में देख सकते हैं और आपको पानी में मौजूद चीजें नदर आएंगी।

Content Editor

Charanjeet Kaur