Beauty Tips: ये है परफेक्ट आईलाइनर लगाने का सही तरीका!

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 04:31 PM (IST)

आईलाइनर ना सिर्फ हमारी आंखों को सुंदर दिखाता है बल्कि ये हमारी पुरी लुक में चार चाँद लगा देता है। लड़कियां चाहे मेकअप करें या ना लेकिन आई लाइनर के बिना वह कभी बाहर नहीं निकलती। उन में से कुछ ऐसी भी हैं जिनको आई लाइनर नहीं लगाना आता या उनका लगाने का तरीका ही गलत होता है। ऐसे में आखों को खूबसूरत बनाने के स्थान परवह और भी ज्यादा खराब लगने लगती हैं। ऐसे में हम आपको आज इसे लगाने का सही तरीका आपको बताएंगे जिससे आप भी परफेक्ट तरीके से आईलाइनर लगा पाएंगी।

PunjabKesari

चेहरे पर मौजूद तेल को करें साफ

यदि आपकी त्वचा ऑयली है तो सबसे पहले अपने चेहरे पर मौजूद तेल को किसी टिशु पेपर की मदद से साफ करले। क्योकि अगर आपकी आंखो के आस पास तेल रहा तो आपका आईलाइनर फैल सकता हैं।

पहले एक परत लगाएं

जब भी आप आईलाइनर लगाएं तो पहले एक बार एक परत आंखों पर लागए ,उसके बाद दुसरी परत लगाएं। अगर आप इस तरह से आईलाइनर लगाती है तो ये आपकी आंखों पर सही से लग भी जाएगा और आप अपनी पसंद के अनुसार मोटा या फिर पतला आईलाइनर लगा सकती हैं।

PunjabKesari

मसकारे का भी करें प्रयोग 

अपनी आंखो को खूबसूरत बनाने के लिए आप मसकारे का भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन मसकारे का प्रयोग आईलाइनर को लगाने के बाद ही करें। इससे आपकी आंखे और भी खूबसूरत लगेगी।

ईयर बर्ड की सहायता से करें साफ

अगर आपका आईलाइनर लगाते समय फैल जाए तो उसे ईयर बर्ड की सहायता से आसानी से साफ़ कर सकते है।

PunjabKesari

आँख खोल कर लगाएं

हमेशा आई लाइनर आँख खोल कर लगाना चाहिए। आँखे बन्द करके आई लाइनर लगाने से वो बोहत भद्दा लगता है और आँख पर फेल भी जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vandana

Recommended News

Related News

static