तो इसलिए धमकी दे कर भी बिग-बॉस शो नहीं छोड़ रहे Salman Khan! बड़ी हैरान करने वाली है वजह

punjabkesari.in Saturday, Jul 29, 2023 - 06:08 PM (IST)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों फिल्मों की शूट के अलावा अपने फेमस रियालिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को होस्ट करने में बिजी है। हर बार ऐसी खबरें आती है की सलमान खान शो छोड़ देंगे। लेकिन ऐसा अभी तक तो हुआ नहीं है। अब सलमान खान ने शेयर किया है कि आखिर वह क्यों कई दफा आपा खो देने के बाद और धमकी देने के बाद भी शो में होस्ट करने लौट आते हैं।  वो कहते हैं, 'मेरे फैंस मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि और गौरव हैं! मैं जो कुछ भी हूं उनकी वजह से हूं। हां, मैं शो में अपना आपा खो देता हूं और कभी-कभी बाहर भी चला जाता हूं लेकिन मैं हमेशा केवल और केवल अपने फैंस के लिए वापस आता हूं, जो बड़ी ही बेसब्री के साथ मेरे वीकेंड का वार का इंतजार करते हैं।'

कबसे सलमान खान कर रहे हैं होस्ट

सलमान ने साल 2010 में इसके सीजन 4 के साथ एक होस्ट के रूप में शुरुआत की थी। फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस बार तो सलमान खान ने ओटीटी पर प्रसारित होने वाले Bigg Boss OTT 2 का दामन भी पकड़ लिया, जबकि Bigg Boss OTT 1 करण जौहर ने होस्ट किया था। यही वजह है कि इस शो की टीआरपी भी बेहतरीन चल रही है। 

कौन- कौन हैं नॉमिनेट

'बिग बॉस OTT 2' में फिल्म पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, आशिका भाटिया, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे, जद हदीद और अविनाश सचदेव बचे हैं। इस बार घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका नॉमिनेट हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur