यह है भारत का सबसे डरावना किला, यहां जाने से भी डरते है लोग

punjabkesari.in Sunday, Jan 14, 2018 - 04:13 PM (IST)

दुनियाभर के बहुत से किले अपनी खासियत और खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। भारत के बहुत से किले आपनी खूबसूरत के साथ-साथ डरावने होने के कारण भी जाने जाते है। आज हम आपको यूपी में स्थित ऐसे ही एक किले के बारे में बताने जा रहें है। यूपी के ललि‍तपुर की तालबेहट तहसील में 150 साल पुराने इस किले से आज भी डरावनी आवाजें सुनाई देती है। इस किले के साथ कई डरावनी कहानियां जुड़ी हुई है जिसके कारण लोग इसके पास से गुजरने से भी डरते है। आइए जानते है इस किले के बारे में कई और बातें।

कहा जाता है कि इस किले में राजा मर्दन सिंह के पिता रहा करते थे। अक्षय तृतीया के दिन तालबेहट गांव में सात लड़कियां नेग मांगने के लिए इस किले के राजा के पास गई। मर्दन सिंह के पिता प्रहलाद की उनकी खूबसूरती देखकर नीयत खराब हो गई है। राजा ने एक-एक कर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाया।

इसके बाद वो लड़कियां महल के बीच खुद को बेबस महसूस करने लगी और दुखी होकर उन्होंने इसी महल में सुसाइड कर लिया। उन्होंने इस महल के बुर्ज से कूदकर अपनी जान दे दी। लोगों का गुस्सा देखकर मर्दन सिंह ने अपने पिता की इस हरकत पर पश्चाताप करने के लिए लड़कियों श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस किले के गेट पर उन लड़कियों के चित्र बनवाए, जोकि आज भी मौजूद है।

लोगों का कहना है कि आज भी उस किले से उन लड़कियों के चीखने की आवाजें सुनाई देती है। इसकी कारण लोग इस किले के पास से भी नहीं गुजरते। यहां के लोग इस तालबेहट किले को अशुभ मानते है। हर साल इस गांव की महिलाएं पेंटिंग में बनी इन लड़कियों की पूजा भी करती है, ताकि कुछ अशुभ न हों।

Punjab Kesari