कुछ इस तरह रणबीर ने अपनी लेडी लव को शादी के लिए किया था प्रपोज, प्राइवेट फोटाे लीक

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 03:03 PM (IST)

बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये साल कई मायनों में खास रहा। कपल ना सिर्फ शादी के पवित्र बंधन में बंधा बल्कि इसी साल वह एक प्यारी सी बेटी के माता- पिता भी बने। इन्हीं यादों को ताजा करने के लिए आलिया ने सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी वीडियो शेयर की है, जिसे लोगों का बेह प्यार मिल रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


आलिया भट्ट ने आपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने साल 2022 की जर्नी को दिखाया है। इस वीडियो को उन्होंने अलग-अलग तस्वीरों को मर्ज कर बनाया है, जिसमें उनकी शादी से लेकर त्योहार सेलिब्रेशन और प्रेगनेंसी के दौरान की तस्वीरें भी नजर आ रही हैं। आलिया ने इस वीडियो रील को शेयर कर लिखा- तस्वीरें जो कभी आप तक नहीं पहुंची। 


इसी बीच कपल की अनदेखी तस्वीर भी सामने आई है जो चर्चा में बनी हुई है। याद हो कि आलिया ने शादी के बाद बताया था कि  कैसे रणबीर ने उन्हें जंगल के बीच अंगूठी के साथ शादी के लिए प्रोपोज किया था। अब उस पल की तस्वीर भी वायरल हो गई है। इस तस्वीर में रणबीर कपूर अपनी लेडीलव आलिया भट्ट को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। 


दरअसल इसी साल रणबीर और आलिया केन्या के जंगल मसाई मारा में अपनी छुट्टियां मनाने पहुंचे थे, जहां रणबीर जंगल के बीच अंगूठी और फोटोग्राफर लेकर पहुंचे थे। तस्वीर में आलिया भट्ट डार्क ग्रे कलर की शर्ट और खाकी पेंट पहने हुए एक हाथ से अपने फेस को छुपाकर शर्माते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी और हैरानी साफ दिख रही है। 


वहीं रणबीर ब्लू शर्ट और खाकी पेंट में घुटनों के बल बैठे हुए है उन्होंने अपने हाथ में एक रिंग का बॉक्स भी लिया हुआ है। फैन पेज पर शेयर की गई इस तस्वीर के साथ लिखा गया था- ’दोस्तों मेरे आंख में आंसू है।’हाल ही में नीतू कपूर ने भी अपने बेटे और बहू की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें भी 
रणबीर के हाथ में रिंग बॉक्स देखा गया था। 

Content Writer

vasudha