ऐसे किया आलिया ने रणबीर को विश, मां का भी आया जवाब

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 05:44 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर 37 साल के हो चुके है। बीती रात उनके बर्थडे की तस्वीरें पूरे इंटरनेट पर छाई हुई है। बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस ने उन्हें विश किया और बहुत सारा प्यार दिया। मगर सबसे स्पेशल विश उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर कर के की है।  


आलिया भट्ट ने रणबीर को जन्मदिन पर विश करते हुए अपने फैंस के साथ साझा की है। कैप्शन दिया है - 'हैप्पी बर्थडे टू यू' और साथ ही आलिया की मां सोनी राजदान  ने भी उनके पोस्ट पर एक जवाब लिखा है कि  'हैप्पी बर्थडे' 


 रणबीर की पार्टी सबसे खास थी क्योंकि उनकी पार्टी किसी और ने नहीं बल्कि नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने मिलकर की थी। उनकी पार्टी में बहुत से सितारें शामिल हुए थे। उनमें दीपिका पादुकोण,अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह जैसे सितारें शामिल थे। 

Content Writer

shipra rana