ये हैं बॉलीवुड के बेस्ट देवर-भाभी की जोड़ियां, एक-दूसरे से शेयर करते हैं हर बात

punjabkesari.in Friday, May 18, 2018 - 11:43 AM (IST)

देवर-भाभी का रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है। ससुराल में एक देवर ही होता है जो भाभी को कभी अपने खुद के भाई की कमी नहीं होने देता। वह अपनी भाभी के हर सुख-दु:ख में उसका साथ देता है। भाभी के साथ शरारतें, मजाक, मस्ती, नराजगी और रिश्ते का मान सिर्फ देवर ही कर सकता है। देवर-भाभी में एेसा रिश्ता केवल आम लोगों में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार के बीच भी देखा जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड के एेसे ही स्टाइलिश देवर-भाभी की जोड़ी के बारे में बताएंगे जो एक-दूसरे के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे। 


अनिल कपूर और दिवंगत श्रीदेवी ने साथ में एक साथ बहुत सारी हिट फिल्में की हैं। अगर रियल लाइफ की बात करे तो ये दिवंगत श्रीदेवी अनिल कपूर की भाभी थी। मीडिया में आई खबरे माने तो दिवंगत श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी करवाने में अनिल कपूर का बहुत बड़ा हाथ था। 

 



भले ही मलाइका और अरबाज का तलाक हो चुका है। फिर भी कई मौकों पर मलाइका को खान फैमली के साथ देखा गया है। माइलका की अपने छोटे देवर सोहेल के साथ अच्छी बनती है। इन दोनों के बीच का रिश्ता अब भी अच्छा है। मलाइका सोहेल को काफी कूल मानती हैं।

 


बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक आदित्य चोपड़ा से शादी की है। इसी नाते उदय जो कि आदित चोपड़ा के भाई हैं वह रानी मुखर्जी के देवर लगते हैं। दोनों की आपस में बहुत बनती है। ये देवर भाभी की जोड़ी बेस्ट है। 

 


वरूण धवन की अपनी भाभी जानवी देसाई से अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। कुछ समय पहले ही वरूण ने अपनी भाभी के साथ एक पिक सोशल मीडिया में शेयर की थी। इसमें वह दोनों बहुत प्यार लग रह थे। 

 


विद्या बालन ने आदित्य रॉय कपूर के बड़े भाई से शादी की हैं तो इस नाते ये दोनों भाभी-देवर हुए। दोनों आपस में बहुत प्यारा रिश्ता शेयर करते हैं। यहां तक कि जब 'आशिकी 2' रिलीज हुई थी तो विद्या को इतनी पसंद आई थी कि वे अपने देवर से ऑटोग्राफ तक मांग बैठी थीं।

 

 

मीरा राजपूत और ईशान खट्टर की जोड़ी बॉलीवुड की स्टाइलिश देवर-भाभी की जोड़ियों में से एक हैं। इन दोनों का बहुच ही प्यारा रिश्ता है। मीरा और इशान को कई बार साथ में देखा गया है। वह अक्सर फिल्म देखने के लिए साथ में जाते हैं। 

 


 

 
ये हैं बॉलीवुड की बैस्ट देवर-भाभी जोड़ियां, हमेशा करते हैं एक-दूसरे को Support

ये हैं बॉलीवुड की बैस्ट देवर-भाभी जोड़ियां, हमेशा करते हैं एक-दूसरे को Support #BollywoodCelebs #BrotherInlaw #MiraRajput #Ranimukhjee #Varundhawan #NeetuKapoor

Posted by Nari on Wednesday, May 23, 2018

 

Punjab Kesari