Asian Games में भारत की इन बेटियां ने रचा इतिहास

punjabkesari.in Sunday, Aug 26, 2018 - 06:45 PM (IST)

लड़कियां आज किसी भी फील्ड में पीछे नहीं हैं। वह अपनी मेहनत और स्मार्टनेस से हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं। चाहे राजनीति हो या खेलें वह हर जगह अपनी जीत के झंडे गाड़ रही हैं। ये तो हम सभी जानते हैं इस समय भारत में एशियाई खेले चल रही हैं। इन खेलों में भारत की बेटियां ने इतिहास रच दिया है। 

 

तो चलिए जानते हैं खेल जगत में शानदार जीत हासिल करने वाली देश की कुछ होनहार बेटियों के बारे में।


1. विनेश फोगाट 


विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता के 50 किग्रा वर्ग में सोमवार को स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया।


2. अंकिता रैना 


भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना ने 18वें एशियाई खेलों में देश के लिए 9वां ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। 


3. हिमा दास


भारत की हिमा दास ने महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया।  हिमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में रविवार को आयोजित फाइनल में 50.79 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान पाया। 


4. पीवी सिंधु


पीवी सिंधु ने रचा इतिहास। एशियाई खेलों में बैडमिंटन महिला सिंगल्स में साइना के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय महिला शटलर बनी।
 

 

हमें भारत की इन बेटियों के साथ-साथ उनके माता-पिता पर भी गर्व है। जो हर कदम पर अपनी बेटियों के साथ खड़े रहे। अगर इन्हें भी घर की चारदीवारी में बंद कर दिया जाता तो शायद भारत की झोली में ना गोल्ड होता और ना ही सिल्वर मेडल। 

 

Content Writer

Nisha thakur