इस भारतीय ने स्विट्जरलैंड में खरीदा 1,649 करोड़ का बंगला, अंदर का नजारा देख रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Saturday, Jul 01, 2023 - 03:37 PM (IST)

हर इंसान की यही चाहत होती है कि उसका एक घर हो, जिसमें वह सुकून से रह सके।  सपनों के आलीशान आशियाने की चाहत तो सभी को होती है, लेकिन हर किसी का सपना पूरा नहीं होता है। हाल ही में भारत के अरबपति बिजनेसमैन ने महंगा  आशियाना घर खरीदकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोर ली है।


हम बात कर रहे हैं बिजनेसमैन ओसवाल ग्रुप ग्लोबल के मालिक पंकज ओसवाल और उनकी पत्नी राधिका ओसवाल की जिन्होंने हाल ही में स्विट्जरलैंड के विला वारी को 1,649 करोड़ में खरीद लिया है। बताया जा रहा है कि ये आलीशान बंगला नी उन्होंने अपनी दो बेटियों के लिए खरीदा है।

4.3 लाख वर्ग फूट में फैला यह घर दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि  यह प्रॉपर्टी गिंगिन्स के सुरम्य स्विस विलेज में है, जहां से सीधे आल्प्स की बर्फ से ढकी चोटियां को देखा जा सकता है।


 इससे पहले ये प्रॉपर्टी ग्रीक शिपिंग कारोबारी ओनासिस की बेटी क्रिस्टिना ओनासिस की थी। इसके बाद कारोबारी पंकज ओसवाल ने इसे फिर से डिजाइन किया।

बताया जा रहा है कि ये आलिशान घर स्विट्जरलैंड में जेनेवा शहर के पास गिन्गिन्स गांव में है। इसे विला वारी को सेलिब्रिटी इंटीरियर डिजाइनर जैफरी विल्कस ने रिडिजाइन किया है। 


डिजाइनर के अनुसार ओसवाल परिवार चाहता था कि उनका घर मोर्डन और इंडियन कल्चर मिक्स का रिफ्लेक्शन होना चाहिए। पंकज ओसवाल की बेटी रीडी और वसुंधरा ओसवाल ने घर की खूबसूरत झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की है।


इस घर के लिविंग रूम में कई तरह के स्टाइल और रंग के सोफे देखे जा सकते हैं।  कारपेट और कॉफी टेबल के अलावा इस यहां दीवारों पर वुडन कैबिनेट को बनाया गया है, जो सिंपल डिजाइन के होने के बावजूद खूबसूरती को निखार रहे हैं। इस विला में 12 बेडरूम, 17 बाथरूम, एक स्वीमिंग पुल, एक टेनिस कोर्ट, एक हेलीपैड, सिनेमा हॉल, वाइन सेलार और स्पा है।

Content Writer

vasudha