हिना का यह हॉट लुक हुआ है सबसे ज्यादा वायरल(See Pics)

punjabkesari.in Saturday, Oct 12, 2019 - 12:57 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस 'हिना खान' अपने ड्रेसिंग सेंस के लिए काफी मशहूर है। उनके पास ट्रेडिशनल, इंडो-वेस्टर्न और वेस्टर्न ड्रेसेज की बहुत अच्छी कलेक्शन है। लड़कियां उनके हर स्टाइल को फॉलो करती है। मगर इस बार उनके कुछ दमदार लुक्स इतने वायरल हुए है कि सब जगह सिर्फ उनके इस लुक की बात हो रही है। चलिए उनके इस वीक के बेस्ट और हॉटेस्ट लुक की एक झलक दिखातें है। 

सबसे पहले बात करते है हिना के इस हॉट ब्लैक अवतार की, जो सबसे ज्यादा तारीफें बटोर रहा है। ऑफ-शोल्डर ब्लैक मिडी में हिना बहुत हॉट एंड बोल्ड लग रही है। हिना का यह लुक अरबों फैंस ने पसंद किया है। 

लोटस पिंक,वन साइड रफ्फल पफ स्लीव्स विद थाई-हाई स्लिट गाउन में हिना बहुत हॉट लग रही है। 

इस रेड लेदर स्लिट-मिडी में हिना हंटर वुमन लग रही है। 

मड येलो विद व्हाइट पोल्का डॉट वाली टॉप विद मड येलो मिनी स्कर्ट हिना ने बिग बॉस 13 के एक एपिसोड के लिए पहना था। 

हिना इस लुक में लेडी बॉस लग रही है। बतादें कि यह वेस्टर्न ट्विस्ट वाली आउटफिट है। 

यह येलो जम्प-सूट बहुत ही क्यूट और सेक्सी लग रहा है। 

बॉटम ग्रीन ऑफ-शोल्डर पफ-स्लीव्स वाला यह वन पीस ड्रेस बहुत ही एलिगेंट लग रहा है। 

ब्लू के शेड्स का यह कॉम्बिनेशन पैंट-ब्लेजर शर्ट में बहुत उम्दा और यूनिक लग रहा है। 

Content Writer

shipra rana