इस हीरोइन ने चमकाई मनीषा की किस्मत, मजबूरी के चलते शाहरुख के साथ बनी थी ''जोड़ी''

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2019 - 05:14 PM (IST)

माना जाता है कि जो जिसके नसीब में जो होता है वो उसे मिल ही जाता है। कुछ ऐसा ही वाक्या 'दिल से' फिल्म की हीरोइन और हाल ही में कैंसर को मात देने वाली 'मनीषा कोईराला' के साथ हुआ था। लोगों को आज भी शाहरुख़ और मनीषा की केमिस्ट्री नहीं भूलती है। उनके फैंस आज भी 'छैंया छैंया' और 'दिल से रे' के गाने गुनगनाते है। 'जिया जले' भी इसी फिल्म में दर्शाया गया था। आईये आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बात बताते है जिसे सुन कर आप भी हैरान हो जाएंगे। 

मनीषा नहीं थी निर्देशक मणिरत्नम की पहली पसंद 

जी हां,मनीषा को इस फिल्म के लिए नहीं चुना गया था। निर्देशक मणिरत्नम की पहली पसंद काजोल थी क्योंकि उनकी जोड़ी शाहरुख के साथ बहुत ही खूबसूरत मानी जाती थी। यही ठोस वजह थी कि उन्होंने यह फिल्म पहले काजोल को ऑफर की थी। 

 
'छैंया छैंया' के लिए मलाइका भी नहीं थी पहली पसंद 

यह गाना आज भी सभी के जुबान पर छाया हुआ है। मगर इस गाने का सबसे ज्यादा श्रेय मलाइका को ही जाता है। इस गाने के लिए शिल्पा शिरोडकर को चुना गया था। मगर उनके ज्यादा वजन के कारण उन्हें मलाइका से रिप्लेस कर दिया था। 

1998 में आई थी यह फिल्म

यह फिल्म चाहे उतनी नहीं चली जितनी चलनी चाहिए थी मगर इसके गाने और कास्ट ने हर जगह तहलका मचा दिया था। फिल्म में दर्शाया प्यार बहुत ही पाक था जिसने सबका दिल जीत लिया था। 

कास्ट थी जबरजस्त 

बता दें कि,मनीषा कोईराला,शारुख के साथ-साथ प्रीति जिंटा भी इस फिल्म में थी। जिनका किरदार छोटा था पर उनके 'जिया जले' गाना बहुत मशहूर हुआ था।

 

किरदार ने भी दिल जीता 

शाहरुख़ एक रेडियो जॉकी थे और मनीषा एक आतंकवादी का किरदार निभा रही थी। वहीँ प्रीति एक मामूली से लड़की थी जिसकी शादी शाहरुख़ से होने वाली थी। 

   

Content Writer

shipra rana