नौकरी नहीं मिली तो खोल ली खुद की Tea Stall, ग्रेजुएट चाय वाली की दूर- दूर तक है चर्चा

punjabkesari.in Thursday, Apr 21, 2022 - 12:07 PM (IST)

आज कल जब भी चाय का जिक्र होता है तो  जुबान पर ग्रेजुएट चायवाली का नाम जरूर आता है। यह 24 साल की लड़की सिर्फ चाय नहीं बेच रह है बल्कि लाखों- करोड़ों लड़कियों को प्रेरित कर रही है।  ग्रेजुएट होने के बाद भी इस लड़की को चाय की दुकान लगाने में कोई झिझक नहीं है और उसकी यही हिम्मत उसे बाकी लड़कियों से अलग बना रहा है।

जिस लड़की की हम बात कर रहे हैं उसका नाम है प्रियंका गुप्ता बीएचयू से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट है, हालांकि इसके बावजूद भी वह चाय बेचती है। पूर्णिया की रहने वाली प्रियंक पटना वीमेंस कॉलेज के पास में ही चाय का ठेला लगाती है। वैसे तो इस लड़की का सपना कुछ और था लेकिन नौकरी नहीं मिलने पर उसने हार नहीं मानी और खुद का काम करने की ठान ली।

ग्रेजुएशन के बाद प्रियंका ने कंपटीशन एग्जाम की तैयारी शुरू की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।  इसी बीच उसकी नजर मैनेजमेंट कर चाय बेचने वाले प्रफुल्ल बिलौर के एक वीडियो पर गई। उन्होंने सोचा कि अगर मैनेजमेंट की पढ़ाई करके चाय बेची जा सकती है तो वह चायवाली क्यों नहीं बन सकती। प्रियंका ने सबसे पहले पटना में चाय के बाजार का सर्वे किया और लोगों का टेस्ट जानने की कोशिश की।


अपने काम को शुरु करने के लिए प्रियंका बैंक से 50 हजार लोन चाहती थी। बैंक से ना मिलने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों से पैसे  इकट्ठा किए और अपने मिशन में जुट गई। अपने ग्राहकों को Impress करने के लिए उन्होंने एक पंचलाइन का भी इस्तेमाल किया है जो है-  “पीना ही पड़ेगा” और “सोच मत...चालू कर दे बस”।


इतना ही नहीं उन्हाेंने अपने बैनर पर भी  लिखवाया है-  'अगर लोग क्या सोचेंगे ये भी हम सोचेंगे तो लोग क्या सोचेंगे।'अगर आप प्रियंका की चाय की दुकान पर आना चाहते हैं तो यहां आपको विभिन्न किस्म की चाय मिल सकती है जैसे कि कुल्हड़ चाय, मसाला चाय, पान चाय और चॉकलेट चाय आदि। लोग इस चाय वाली की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

 

Content Writer

vasudha