24 की उम्र में रेस्टोरेंट शुरू करने वाली इस लड़की ने फोर्ब्स लिस्ट में बनाई जगह

punjabkesari.in Saturday, Oct 13, 2018 - 03:58 PM (IST)

दुनियाभर के युवा देशों में भारत का नाम भी आता है। बिजनेस, खेल हो या फिर आई टी का क्षेत्र भारतीय युवा हर जगह अपना परचम लहरा रहे हैं। फोर्ब्स इंडिया मैगजीन की साल 2018 की लिस्ट जारी हुई है। इस '30 अंडर 30- 2018' की लिस्ट में मुंबई में रहने वाली 25 साल की श्रद्धा भंसाली का भी नाम है। जिन्होंने 2 साल पहले खुद का रेस्टोरेंट शुरू कर बिजनेस की दुनिया में अपना नाम कमाया।

मुंबई में जन्मी श्रद्धा के पिता हीरा व्यापारी हैं। उनकी मां होम मेकर है, मां से उन्हें भी खाना बनाने का शौंक पैदा हुआ। मां ने बेटी के इस शौंक को देखते हुए रेस्टोरेंट खोलमे का सलाह दी। साल 2010 से 2014 तक श्रद्धा ने बोस्टन यूनिवर्सिटी से हॉस्पिटैलिटी और बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएशन किया।

भारत वापिस लौट कर वे पांच सितारा होटल में नौकरी करने लगीं। बाद में अपनी नौकरी छोड़कर बिजनेस के बारे में रिसर्च करने लगीं। इसी सोच के साथ श्रद्धा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी में रेस्टोरेंट खोला। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह थी कि यहा खाने के लिए बनाई जाने वाली सब्जियां स्टोरेंट में ही उगाई जाती हैं।

पूरी तरह से वेजिटेरियन इस रेस्टोरेंट को  400 स्क्वॉयर फीट में बनाया गया है। जिसकी छत पर पिपरमेंट और थाइलैंड ग्रास उगाई जाती है। इसके अलावा रेस्टोरेंट का मेन्यू हर मौसम में बदलता रहता है। इंडियन फूड के अलावा यहां पर चाइनीज, इटैलियन और थाई व्यंजन भी परोसे जाते हैं।

Content Writer

Priya verma